जनता को गुमराह कर रही सरकार, देना होगा जवाब
बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र ने कहा किसरकार गुमराह कर रही है।
मुरादाबाद : अमरोहा के नौगावां सादात में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र ने कहा कि बसपा राजनीतिक दल के साथ-साथ महापुरुषों का मिशन भी है। यह संविधान रचियता डॉ. बीआर अंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम के त्याग, तपस्या और बलिदान पर चल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
गांव कूबी में लगाया कैंप
नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव कूबी में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक व प्रभारी श्री गिरीश ने कहा कि बसपा जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती है बल्कि सर्वधर्म की पार्टी है। यहां सर्वसमाज के हित की बात की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सर्व समाज में आपसी भाईचारा बनाकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रामौतार ¨सह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता को गुमराह करने के सिवा कुछ नहीं किया। चुनाव से पूर्व किए गए एक भी वादे को आज तक पूरा नहीं किया गया है।
महंगाई और भ्रष्टाचार ने तोड़ दिए रिकार्ड
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। किसान, गरीब, मजदूर व कमजोर वर्ग का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। विधानसभा प्रभारी चौधरी जयदेव ¨सह, एनएस भारती, हाजी छुट्टन, सुनील प्रधान, नूर अब्बास राणा ने अपने विचारों में केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। कार्यक्रम में सुभाष प्रधान, महेंद्र ¨सह, चौधरी रोहित ¨सह, शीश पाल ¨सह, थान ¨सह, संजीव चौधरी, मोहम्मद जमशेद मौजूद रहे।