मुरादाबाद में वृद्धा की सोने की चेन और अंगूठी लूटी, जांच में जुटी पुलिस
Robbed with an elderly woman कटघर थाना क्षेत्र की रहने वालीे एक वृद्धा से शनिवार को टप्पेबाजों ने सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र की रहने वालीे एक वृद्धा से शनिवार को टप्पेबाजों ने सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजनगर पीतलबस्ती के रहने वाले राकेश कुमार के मुताबिक शनिवार को दोपहर दो बजे मां मुन्नी देवी कूकर बनवाने के घर से निकलीं। उनकी मुलाकात महिला समेत तीन लोगों से हुई। वृद्धा को झांसा देकर तीनों हनुमान मूर्ति तिराहे के पास ले गए। वहां तीनों ने नशीली फ्रूटी पिलाकर वृद्धा की सोने की अंगूठी व चेन लूट ली। इसके बदले आरोपितों ने महिला को रुमाल दे दिया था। होश आने पर महिला ने जब रूमाल खोला तो चेन और अंगूठी गायब थी। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।