Move to Jagran APP

हैदराबाद दुष्कर्म कांड के आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने पर छात्राओं ने खेली होली Amroha news

दुष्कर्म के आरोपितों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों ने ख़ुशी का इजहार किया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 03:29 PM (IST)
हैदराबाद दुष्कर्म कांड के आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने पर छात्राओं ने खेली होली Amroha news
हैदराबाद दुष्कर्म कांड के आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने पर छात्राओं ने खेली होली Amroha news

 अमरोहा: हैदराबाद में दुष्कर्म के आरोपितों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों ने ख़ुशी का इजहार किया है। छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली खेली व आतिशबाजी भी की। वहीं महिलाओं ने मिठाई बांटी। 

loksabha election banner

 मिठाई बांटी व आतिशबाजी भी की 

शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के चारों आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह खबर मिलने के बाद नगर में लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर लोग हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही पीडि़त परिवार को इंसाफ मिलने की बात कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर के श्रीराम इंटर कालेज में छात्राओं ने चारों आरोपितों के मारे जाने पर खुशी का इजहार किया। न सिर्फ मिठाई बांटी बल्कि एक दूसरे को रंग लगा कर होली खेली। आतिशबाजी भी की। उन्होंने एक स्वर में कहा कि दुष्कर्म के मामलों में ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा मुहल्ला कोट, वासुदेव कालोनी, आवास विकास कालोनी में भी महिलाओं ने मिठाई बांट कर ख़ुशी जताई। उधर लोगों ने भी चारों आरोपितों के ढेर किये जाने को सही बताया।

पुलिस के समर्थन में उतरी छात्राएं

 

सम्भल में बालाजी ज्ञान ज्योति स्कूल में छात्राओं ने खुशी जाहिर की। कहा कि, आरोपितों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने यह अच्छा काम किया है। इसके लिए उसे इनाम दिया जाना चाहिए। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा व रामपुर में भी पुलिस के पक्ष में तमाम लोग उतर गए और कहा कि आरोपितों को उनके किए गए कृत्य की सजा मिली है। इसके ही वह हकदार थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.