गांधी संकल्प पदयात्रा में आज जुटेंगे दिग्गज, पंचायत भवन में होगा समापन Moradabad News
पदयात्रा महानगर और देहात विधानसभा में भ्रमण कर रही है। इसका समापन समारोह एक कार्यक्रम के रूप में होगा।
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती वर्ष पर गांधी संकल्प पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन बुधवार को पंचायत भवन में होगा। इसमें भाजपा के दिग्गज जुटेंगे और इस दौरान संगठन पर चर्चा होगी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में पद यात्राओं का क्रम चल रहा है। इसके तहत कार्यकर्ताओं के पास पहुंचकर महात्मा गांधी के बारे में बताया जा रहा है। इसके तहत सरकार के प्रयासों को भी बताया जा रहे हैं। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा मुरादाबाद लोकसभा की चारों विधानसभाओं में चल रही है।
समारोह में इनकी रहेगी मौजूदगी
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व मुरादाबाद लोकसभा पदयात्रा संयोजक कांता कर्दम, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।