अनुज चौधरी हत्याकांड: 14 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट, 10 जेल में और 4 की दोबारा गिरफ्तारी की तैयारी
पुलिस ने भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के 14 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनमें असमोली ब्लाक प्रमुख के ...और पढ़ें

अनुज का फाइल फोटो। सोशल मीडिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने गैंग्स्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने असमोली ब्लाक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह गैंग लीडर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत 14 लोगों को आरोपित बनाया है। इस समय 10 आरोपित जेल में हैं। जमानत पर चल रहे कमलवीर, सतेंद्र सिंह, विकास और पंकज हुड्डा उर्फ पंकज चौधरी को फिर गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी है।
10 अगस्त 2023 को अनुज चौधरी की गोली मारकर कर दी थी हत्या
संभल के असमोली में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रहे भाजपा नेता अनुज चौधरी की 10 अगस्त 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में संभल के असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह, उनके बेटे समेत 14 आरोपित जेल भेजे गए थे। हत्याकांड में एंचोड़ा कम्बोह व हाल में नया मुरादाबाद रह रहे अजय चौधरी गवाह हैं।
10 हत्यारोपित जेल में, चार जमानत पर बाहर, तलाश में जुटी पुलिस
अनुज चौधरी की हत्या के बाद उनके वार्ड पर हुए उपचुनाव में अजय जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। 25 दिसंबर को वह अपनी कार से छजलैट के किशनपुर के पास पहुंचे। एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार रुकवाकर फायरिंग की। आरोप लगा था कि कमलवीर ने अपने साथियों ललित कौशिक, अनिकेत, पुष्पेंद्र, अमित, मोहित, प्रभाकर के साथ मिलकर हमला कराया है।
पुलिस ने इस मामले में कमलवीर, ललित कौशिक, अनिकेत, पुष्पेंद्र, अमित, मोहित और प्रभाकर और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी लिखी थी। प्रकरण में जांच जारी है।
