पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बनीं प्रियंका गांधी की सलाहकार
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को सियासत में नई जिम्मेदारी मिली है। अब उन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सलाहकार सदस्य बनाया गया है
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सलाहकार सदस्य बनाया गया है। इससे दो दिन पूर्व उनको उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का सदस्य भी बनाया गया था।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी पत्र में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सलाहकार सदस्य बनाने की जानकारी दी। पूर्व सांसद बेगम नूर बानो इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह रामपुर से दो बार लोकसभा सदस्य चुनी गईं, जबकि उनके पति मिक्की मियां पांच बार सांसद रहे। इससे पूर्व झारखंड के प्रभारी भी रहींं हैं। यह जानकारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नोमान खां ने