रामपुर में पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा-रामपुर की जामा मस्जिद दिल्ली और लाहौर जैसी ही खूबसूरत
पूर्व मंत्री जामा मस्जिद पहुंचे। यहां चल रहे निर्माण व सुधार कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद की हालत में व्यापक सुधार कार्यों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रामपुर के प्रथम शासक नवाब फैज उल्ला खां ने जामा मस्जिद का निर्माण कराया था।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि ऐतिहासिक जामा मस्जिद रामपुर का गौरव है। इसकी भव्यता से ही रामपुर की पहचान है। शहर की जामा मस्जिद दिल्ली और लाहौर की जामा मस्जिद जैसी ही खूबसूरत है।
पूर्व मंत्री जामा मस्जिद पहुंचे। यहां चल रहे निर्माण व सुधार कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद की हालत में व्यापक सुधार कार्यों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रामपुर के प्रथम शासक नवाब फैज उल्ला खां ने जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। नवाब कल्बे अली खां ने इस मस्जिद का विस्तार कराया। नवाब हामिद अली खां ने जामा मस्जिद की दोबारा तामीर करवाई। तब तीन शानदार गुंबद और चार विशाल मीनार बनवाई गई थीं। शानदार संगमरमर और बैल्जियम ग्लास का इस्तेमाल किया गया था। लंदन से मंगवाकर यहां घंटा लगवाया गया था। इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, महफूज़ उर रहमान खां, लल्लन खां, मामून शाह खां, नोमान खां, अकरम सुल्तान, शारिक अली खां, मास्टर फ़िरोज़ खां, सैयद फैसल हसन, गुलफ़ाम अली आदि मौजूद थे।
मंत्री ने रुकवाया कार्य : रामपुर के केमरी में ग्राम लाला नगला- ताल महावर के बीच रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन धरना दे रही थी। इसकी जानकारी होने पर जलशक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख भी मौके पर पहुंच गए। किसानों की बात सुनकर उन्होंने दूरभाष पर जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड से वार्ता कर समाधान नहीं होने पर अंडरपास कार्य पर रोक लगाने के लिए कहा। इसके बाद रेलवे के अधिकारी व मजदूर कार्य बंद कर मौके से खिसक गए।
यह भी पढ़ें :-
मुरादाबाद में कल से चलेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, 10 रुपये में कर सकेंगे सफर, देखें किराया सूची