मुरादाबाद आ सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तैयारियां शुरू
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जल्द ही मुरादाबाद आ सकते हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह तीन दिन मुरादाबाद में रहकर सपाइयों में जोश भरेंगे। सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जल्द ही मुरादाबाद आ सकते हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह तीन दिन मुरादाबाद में रहकर सपाइयों में जोश भरेंगे।
रामपुर के सांसद आजम खां की रिहाई को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान आने के बाद से सपा में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 मार्च को यहां आ सकते हैं। वह तीन दिन जिले में प्रवास करके सपा नेताओं और कार्यकर्तांओं को पार्टी की नई रणनीति के बारे में बताएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बताएंगे कि सपा अब नए तरीके से अपने विरोधियों को परस्त करने का काम करेगी। वोटराें को हिंदू-मुस्लिम में बांटने से रोकने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सीएम के आने को लेकर चर्चा की। लेकिन, यह जानकारी देने से बचते रहे कि कार्यक्रम उन्हें मिल गया है। उनका कहना है कि दो दिन बाद ही सपा मुखिया का कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम आने पर सभी को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :-