मुरादाबाद में पांच कोरोना पॉजिटिव, 451 लोगों की केजीएमयू से निगेटिव रिपोर्ट
moradabad coronavirus news update बिजली कर्मचारियों के भी नमूने लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियोंं को प्रशिक्षण देकर मास्क लगाने पर जोर दिया गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार की शाम लखनऊ केजीएमयूू से 451 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पांच लोग पॉजिटिव हैं। इनमें दो दस सराय करूला, एक सूर्य नगर लाइनपार और दो गांधी नगर के हैं। इन सभी को आइसोलेट करा दिया गया है। 12 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुटटी दी गई है।
शहर की घनी आबादी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मिली रिपोर्ट में तीन केजीएमयू लखनऊ और दो निजी पैथलेब से संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें दो दस सराय के हैं। एक लाइनार के सूर्य नगर का रहने वाला है। इन तीनों को बुखार और खांसी की शिकायत थी। जांच कराने पर कोरोरना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो लोग गांधी नगर से हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया है। 451 लोगों की रिपोर्ट राहत देने वाली है। 12 लोगों की छुटटी की गई है।
बिजली कर्मचारियों के लिए नमूने
मंडी चौक बिजलीघर कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने की वजह से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी राकेश कुमार ङ्क्षसह के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिजली कर्मचारियों के नमूने लिए। लाइन पर काम करने वाले कर्मचारी, कैश काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी पब्लिक के सीधे संपर्क में होने की वजह से सभी के नमूने लिए जाएंगे। शनिवार को सिर्फ 15 लोगों के नमूने लिए गए हैं।