विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flood in Rampur : रामपुर में पहली बार शहर के अंदर पहुंचा कोसी नदी की बाढ़ का पानी, गांधी समाधि की सड़क भी पानी में डूबी

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Wed, 20 Oct 2021 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 06:55 PM (IST)

Flood in Rampur राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर रामपुर में पहली बार बाढ़ का पानी आया है। बापू की ...और पढ़ें

रामपुर में गांधी समाधि के सामने की रोड तक कोसी नदी की बाढ़ का पानी पहुंच गया।
रामपुर में गांधी समाधि के सामने की रोड तक कोसी नदी की बाढ़ का पानी पहुंच गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Flood in Rampur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर रामपुर में पहली बार बाढ़ का पानी आया है। बापू की समाधि पर पानी देखकर शहर के लोग भी हैरान और परेशान हैं। रामपुर में पहले भी बाढ़ आती रही है, लेकिन गांधी समाधि स्थल पर कभी पानी नहीं पहुंचा। 2010 में जिले में भीषण बाढ़ आई थी। कोसी नदी का पानी कई गांव में घुस गया था, लेकिन रामपुर शहर सुरक्षित रहा था। गांधी समाधि पर तो पहली बार पानी आया है।

रामपुर का इतिहास लिखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत अली खां का कहना है कि गांधी समाधि काफी ऊंचे स्थान पर बनी है। महात्मा गांधी की हत्या के बाद नवाब रजा ने अपने मुख्यमंत्री कर्नल बशीर हुसैन जैदी को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेजा था। वह बापू की अस्थियां लेकर रामपुर आए थे। कुछ अस्थियां कोसी नदी में विसर्जित कर दी गई थीं, जबकि बाकी चांदी के कलश में यहां दफन कर दी गई थी। ऊंचा स्थान होने के कारण यहीं पर गांधी समाधि बनवा दी गई थी।

इसके बाद सपा शासनकाल में 22 करोड़ की लागत से गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण कराया गया। इसे और ऊंचा करा दिया गया। इसके पास ही इंडिया गेट की तर्ज पर दो विशाल द्वार बनाए गए। काफी ऊंचे स्थान पर होने के बाद भी बाढ़ का पानी यहां तक पहुंच गया। शहर के लोग बुधवार को सो कर उठे और और रोजाना की तरह टहलते हुए गांधी समाधि पहुंचे। वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पानी की वजह से जौहर यूनिवर्सिटी रोड की तरफ भी नहीं जा सके। कुछ देर में ही गांधी समाधि पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में खासबाग की ओर जाने वाली सड़क को भी बाढ़ की तेज धार ने काट दिया इस कारण खास बाग में पानी भर गया।