Move to Jagran APP

फैशन : नाखून को सोना बनाने के लिए क्रोम पेंट का प्रयोग

फैशन के दौर में युवतियों के लिए नेल पालिश का क्रेज बढ़ने लगा है। अब आया है नेल पेंट का दौर। नाखून को सोना बनाने के लिए क्रोम कलर का प्रयोग किया जा रहा है।

By RashidEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 12:03 PM (IST)
फैशन : नाखून को सोना बनाने के लिए क्रोम पेंट का प्रयोग
फैशन : नाखून को सोना बनाने के लिए क्रोम पेंट का प्रयोग

 मुरादाबाद(जेएनएन)। पल-पल बदलते फैशन और ट्रेंड में हर कोई आगे निकलना चाह रहा है। इसी क्रम में अब नाखूनों पर प्रयोग ज्यादा बढ़ गया है। महिलाएं अपने नाखूनों को सजाने के लिए नए प्रयोग करा रहीं हैं। इसके अलावा नेल एक्सटेंशन का भी प्रयोग खूब किया जा रहा है। इसमें सबसे खास है क्रोम पेंट। इससे महिलाएं अपने नाखूनों को एक अलग ही लुक दे रहीं हैं।नेल आर्टिस्टों का कहना है कि अब महिलाएं नाखूनों को मेटालिक कलर देने के लिए क्रोम पेंट का ज्यादा सहारा ले रहीं हैं। इसमें नाखूनों पर गोल्डेन, सिल्वर, कॉपर और डार्क पिंक कलर का पेंट किया जा रहा है। आम नाखूनों के बजाय इस तरह का पेंट नाखूनों को मेटल कलर जैसा शाइन दे रहा है, तो वहीं इस पर मार्बल या कई तरह के स्टोन भी जेल से लगाए जा रहे हैं, जो नाखूनों को एक अलग तरह का ही लुक दे रहे हैं। 

loksabha election banner

नेल एक्सटेंशन का भी छाया क्रेज

सिर्फ क्रोम पेंट ही नहीं नेल एक्सटेंशन भी महिलाओं को खूब भा रहा है। आर्टिस्टों का कहना है कि पार्लर में महिलाएं नकली नेल्स लगवाकर उसको डिजाइन करवाना पसंद कर रही हैं।

सेल्फी नेल आर्ट भी बना पसंदीदा

इन दिनों सेल्फी नेल आर्ट भी महिलाओं का पसंदीदा बना हुआ है। करवाचौथ पर इस आर्ट की काफी डिमांड रही। नेल आर्टिस्टों का कहना है कि इस तरह की आर्ट में महिलाएं खुद की या अपने पति की फोटो को नेल्स पर प्रिंट करवाती है। एक फिंगर पर प्रिंट करवाने मे 200 रुपये तक का खर्च आता है।

दो सौ से पांच हजार तक खर्च

नेल आर्टिस्ट वंदना मेहरोत्रा बताती हैं क्रोम पेंट इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह नाखूनों को मेटालिक लुक देता है। महिलाओं को इसे कराने के बाद खासा ध्यान भी देना पड़ता है। नेल आर्टिस्ट निकिता कात्याल कहती हैं कि नाखूनों पर आर्ट की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है। इस पर महिलाएं 200 रुपये से लेकर 500 हजार रुपये तक खर्च कर रही हैं। गोल्डेन कलर सबसे ज्यादा डिमांड में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.