प्रेम प्रसंग में सम्भल के किसान की गोली मारकर हत्या, हत्यारों की तलाश में पुलिस
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हुई मौत। पुलिस के मुताबिक हंसराज का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव की महिला से चल रहा था। इसका महिला के लड़के व भाई विरोध करते थे। इस बात को लेकर करीब दस दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।
मुरादाबाद। प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार की सुबह सम्भल में किसान को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सुबह शौच के लिए जाते समय हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। स्वजनों ने प्रेमिका के बेटों व भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव घर ले गए हैं
सम्भल के थाना धनारी क्षेत्र के आरथल गांव निवासी हंसराज तीन भाइयों मझले थे। विद्याराम व विजय सिंह उनके दो भाई और हैं। पुलिस के मुताबिक हंसराज का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव की महिला से चल रहा था। इसका महिला के लड़के व भाई विरोध करते थे। इस बात को लेकर करीब दस दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों ही लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया था। मृतक के बड़े भाई विद्याराम के मुताबिक शनिवार सुबह भाई शौच करने के लिए गया था। इसी बीच उसे महिला के भाइयों व बेटों ने घेर लिया। इसके बाद भाई के गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। भाई को सम्भल के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल लाए। अत्यधिक खून बहने के कारण भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट के अत्यधिक खून बहने से ही मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस हत्या आरोपित की तलाश में जुट गई है। लेकिन, अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है।