विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद आजम खां पर कार्रवाई करने वाले डीएम की धूमधाम से व‍िदाई, बुग्‍गी और खुली जीप में शहर में घुमाया, बरसाए फूल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:12 PM (IST)

डीएम को बधाई देने का सिलसिला कई द‍िनों से जारी है। उद्यमी व्यापारी समाजसेवी सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उनसे ...और पढ़ें

शुक्रवार को तो उन्हें खुली जीप में बैठाकर शहर में घुमाया गया।
शुक्रवार को तो उन्हें खुली जीप में बैठाकर शहर में घुमाया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। सांसद आजम खां के ख‍िलाफ कार्रवाई करने वाले जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह को शासन ने कमिश्नर मुरादाबाद बना दिया है। उनकी व‍िदाई धूमधाम से हुई। दूल्‍हे की तरह उन्‍हें बुग्‍गी में बैठाया गया। इस दौरान बैंडबाजे भी बजते रहे। इसके बाद उन्‍हें खुली जीप में बैठाकर शहर में घुमाया गया। जगह-जगह लोगों ने उन पर फूलों  की बारिश की। पदोन्नति के साथ उनके तबादले पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी, सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी हर कोई उनसे मिलने पहुंच रहे हैंं। शुक्रवार को तो उन्हें खुली जीप में बैठाकर शहर में घुमाया गया। जगह-जगह उन पर फूलों की बारिश की गई। गुरुवार रात इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उनके सम्मान में होटल रेडिएंस पार्क में कार्यक्रम हुआ। यहां जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर की जनता, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बहुत सहयोग किया। मैं सभी का आभारी हूं। मुझे कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक आदेशों का पालन करने के लिए कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़े। लेकिन, सभी के सहयोग से मैं कार्य कर सका। उन्होंने कोरोना काल में सभी जिले के नागरिकों , उद्योगपतियों द्वारा दिए गए सहयोग का आभार जताया। वादा किया कि कमिश्नर के पद पर रहते हुए भी रामपुर का ख्याल रखेंगे। यहां के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

आइआइए चेयरमैन एसके गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के यहां रहते हमेशा ही उद्योगों को सहयोग मिला। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए गए। संचालन कर रहे होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीश गुप्ता ने जिलाधिकारी के द्वारा हर वर्ग के लोगों की मदद को किए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, एडीएम प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, एडीएम वित्त राम भरत तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसडीएम सदर प्रवीण वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, उद्योगपति सुभाष नंदा, विष्णु कपूर, संजय अग्रवाल, विपिन गुप्ता, रमेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अर¨वद नंदा, राजू गुप्ता, अंशुमान खेतान, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में कर्मचारियों और रंगोली मंडप में व्यापारियों ने शानदार विदाई समारोह आयोजित किया।