Fake Birth Certificate case : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया
Fake Birth Certificate case प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी की आइडी व पासवर्ड का दुरुपयोग करके फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले आउट साेर्सिंग कर्मचारी को हटाने के निर्देश अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने दिए हैं।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Fake Birth Certificate case : वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी की आइडी व पासवर्ड का दुरुपयोग करके फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले आउट साेर्सिंग कर्मचारी को हटाने के निर्देश अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर एफआइआर होगी और सेवाएं समाप्त भी की जाएंगी।
दैनिक जागरण ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले को 20 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक प्रमुखता से उठाया था। कंप्यूटर आपरेटर ने बिना सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट, पार्षद पत्र, आधार और एसडीएम की रिपोर्ट लगवाए बिना सीधे वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मास्टर आइडी का दुरुपयोग करके जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। सात अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड किया गया और आठ अक्टूबर को जारी भी कर दिया गया था। सफाई निरीक्षक की जांच में यह पाया गया था कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले व्यक्ति ने कोई साक्ष्य नहीं दिया था। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आइडी का दुरुपयोग करने पर कंप्यूटर आपरेटर से जन्म प्रमाण पत्र का काम देखने पर रोक लगा दी है। उसे जांच पूरी होने तक अन्य जगह लगाने को जोनल हेल्थ इंस्पेक्टर महेश वर्मा को कहा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर एफआइआर कराई जाएगी।