Move to Jagran APP

पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म होने का दिखने लगा असर, भारतीय बाजार में भी बढऩे लगे दाम Moradabad News

पाकिस्तान ने ही व्यापारिक रिश्तों को तोड़ दिया है। इसका असर अब दोनों देशों के बाजार पर पडऩे लगा है। पाकिस्तान में महंगाई बढऩे के साथ हालात बदतर हो गए हैं। उधर भारत के बाजार में भी

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 07:51 AM (IST)
पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म होने का दिखने लगा असर, भारतीय बाजार में भी बढऩे लगे दाम Moradabad News
पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म होने का दिखने लगा असर, भारतीय बाजार में भी बढऩे लगे दाम Moradabad News

प्रांजुल श्रीवास्तव, मुरादाबाद : पहले पुलवामा हमला और इसके बाद अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान से भारत के रिश्ते और भी तल्ख हो गए हैं। पुलवामा हमले के बाद भारत ने सीमा शुल्क 200 गुना कर दिया था। लेकिन, अब पाकिस्तान ने ही व्यापारिक रिश्तों को तोड़ दिया है। इसका असर अब दोनों देशों के बाजार पर पडऩे लगा है। पाकिस्तान में महंगाई बढऩे के साथ हालात बदतर हो गए हैं। उधर, भारत के बाजार में भी पाकिस्तान से आयात होने वाली चीजों के दाम बढऩे लगे हैं।

loksabha election banner

पाकिस्तान भारत को अब तक ताजे फल, सीमेंट, खनिज, तैयार चमड़ा, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, मुनक्का, छुहारा, सेंधा नमक निर्यात करता था। वहीं भारत से भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान को खाद्य सामग्री व अन्य सामान भेजा जाता था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवरेट नेशन का तमगा छीन कर दो सौ फीसद आयात शुल्क लगाया था, इसके बाद से ही पाकिस्तान से निर्यात होने वाले मुनक्का, छुहारा और सेंधा नमक के दाम बढऩे लगे थे। अब पाकिस्तान ने व्यापार पूरी तरह बंद कर दिया है। जिससे पाकिस्तान में महंगाई कई गुना बढ़ गई है। वहीं भारत में भी सप्लाई बंद होने से दाम सौ रुपये तक बढ़ गए हैं।

एक महीने में सौ रुपये बढ़े दाम

भारत में अब तक पाकिस्तानी छुहारा और मुनक्का का आयात होता रहा है। पिछले एक महीने में व्यापारिक रिश्तों में ब्रेक लगने से सप्लाई घटी है, इसका असर दाम पर पड़ा है। एक महीने में मुनक्का के दाम 440 से बढ़कर 540 और छुहारा के दाम बढ़कर 120 से बढ़कर 220 रुपये हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक के भी दाम बढ़े हैं।

भारत के व्यापारी अब खाड़ी देशों से छुहारा आयात कर रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले वर्ष भारत ने पाकिस्तान से 110 करोड़ का छुहारा आयात किया था।

ट्रेड वॉर में अखरोट भी हुआ महंगा

अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर का असर भारत पर भी दिख रहा है। अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए सीमा शुल्क की वजह से वहां से आने वाला अखरोट महंगा हो गया है। व्यापारी दिनेश यादव का कहना है कि अमेरिकन अखरोट के दाम 440 से बढ़कर 540 हो गए हैं।

--------

मुनक्का, छुआरा, अखरोट और सेंधा नमक के दाम अचानक से बढ़े हैं। हमें भी यह सामान काफी महंगा मिल रहा है, जिस वजह से सौ रुपये तक दाम बढ़े हैं।

- रईस उद्दीन खान, व्यापारी

--------------------------------

ट्रेड वार में हमेशा आम आदमी की जेब पर असर पड़ता है। पाकिस्तान से आने वाली कई खाद्य सामग्री की सप्लाई घट गई है, इससे दाम भी बढ़े हैं।

- नितिन रस्तोगी, व्यापारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.