रामपुर में आज थम जाएगा चुनावी शोर, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां Rampur News
सोमवार को मतदान के बाद 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकेंगे प्रत्याशी और समर्थक।
रामपुर। शहर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में प्रचार का शोर शनिवार को थम जाएगा। आखिरी दिन होने के चलते प्रत्याशी प्रचार के लिए पूरा जोर लगाएंगे। रामपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सांसद आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा सपा से चुनाव मैदान में हैं तो भाजपा से भारत भूषण गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस से अरशद अली खां गुड्डू और बसपा से जुबैर मसूद खां चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव कई दिन से प्रचार में लगे हैं। रोजाना सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार के लिए निकल रहे हैं। दिन भर घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं तो नुक्कड़ व जनसभा करके भी मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करते ई-रिक्शा भी शहर में घूम रहे हैं। उप चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होना है। यानी, अब प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए मात्र एक दिन का समय बचा है। शनिवार शाम को प्रचार का समय खत्म हो जाएगा। इसके अगले दिन, यानी रविवार को पोङ्क्षलग पार्टियां मंडी समिति से बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी।