Dussehra 2022 पर मुरादाबाद में दोपहर से रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों का प्रयोग न करें
Route Diversion in Moradabad for Dussehra 2022 दशहरा मेला के आयोजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 11 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Route Diversion in Moradabad for Dussehra 2022 : दशहरा मेला के आयोजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 11 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।
दोपहर दो बजे से रहेगा रूट डायवर्जन
पांच अक्टूबर को दोपहर दो बजे से देर रात मेला समाप्त होने तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। साेमवार को एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने लाइनपार रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। आइए देखते हैं किन रूट पर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्ट
- चौधरी चरण सिह चौक से रामलीला ग्राउंड की तरफ केवल मंडी समिति तक वाहन जाएंगे और वहीं की पार्किंग में पार्क करना पड़ेगा।
- रामलीला कमेटी द्वारा जारी वाहन पास वाले वाहन ही पुतली घर तिराहे होते हुए रामलीला ग्राउंड तक जा सकेंगे।
- मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझौली चौराहा और बुद्धि विहार से कोई भी वाहन रामलीला ग्राउंड की ओर नहीं जा सकेंगे।
- शहर में आने वाले पास धारक वाहन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहे से रेलवे माल गोदाम तक आएंगे। इसके बाद देर रात दो बजे के बाद ही इन वाहनों को एंट्री मिलेगी।
- दिल्ली और कांठ रोड से नगर में आने वाले पास वाले मालवाहक भारी वाहन सुबह छह बजे से रात दो बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- बिजनौर व कांठ की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक केवल किला तिराहे तक आ सकेंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- कांशीपुर, टांडा और बाजपुर की ओर से आने वाली बसें दो बजे से मेला समाप्ति तक काशीपुर तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- रामपुर और बरेली की ओर से मुरादाबाद आने वाली बसें दो बजे दोपहर से मेला खत्म होने तक हनुमानमूर्ति तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- संभल, दिल्ली, बिलारी की ओर से आने वाली बसें दोपहर दो बजे के बाद केवल मझोला के आजादनगर मोड तक आएंगी ओर मेला समाप्ति तक वहीं से वापस जाएंगी।
रामलीला मैदान के आसपास का क्षेत्र नो व्हीकल जोन
एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि दशहरा मेले के आयोजन को लेकर रूट डावर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। कपूर कंपनी पुल पर दोपहर दो बजे के बाद केवल शहर से लाइनपार की ओर जाने वाले पैदल यात्री जाएंगे। जबकि मेला समाप्त होने के बाद लाइनपार से शहर की ओर आने की अनुमति होगी। इस दौरान कोई वाहन नहीं चलेगा।
इसी तरह रामलीला ग्राउंड और उसके आसपास का इलाका भी नो व्हीकल जोन घोषित रहेगा। मेले के दौरान केवल मेला कमेटी की ओर से जारी किए गए पास वाले वाहन ही पुतलीघर रोड से रामलीला ग्राउंड तक जाएंगे। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।