Move to Jagran APP

कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर घटाई गई ट्रेनों की गति, एक घंटे से ज्यादा लेट हुईं कई ट्रेनें

Train operation in Fog रेल मंडल में रविवार की रात विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। मुरादाबाद से रोजा के बीच घने कोहरे के कारण चालकों को 40 मीटर से आगे कुछ दिखायी नहीं दे रहा था। इसके चलते ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 02:01 PM (IST)
कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर घटाई गई ट्रेनों की गति, एक घंटे से ज्यादा लेट हुईं कई ट्रेनें
मुरादाबाद से रोजा तक था काफी घना कोहरा, रात में चलने वाली ट्रेनों का संचालन एक घंटे हुआ प्रभावित

मुरादाबाद, जेएनएन। Train operation in Fog : रेल मंडल में रविवार की रात विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। मुरादाबाद से रोजा के बीच घने कोहरे के कारण चालकों को 40 मीटर से आगे कुछ दिखायी नहीं दे रहा था। इसके चलते ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई और रात में चलने वाली ट्रेनों का संचालन एक घंटे बाधित हुआ। रविवार की रात 11.30 बजे मुरादाबाद मंडल से सभी क्षेत्रों में कोहरा आ गया। कोहरा आते ही चालक ने ट्रेनों की गति धीमी कर चलाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

सबसे अधिक घना कोहरा मुरादाबाद से रोजा के बीच में रहा। हालत यह रही कि चालक को 40 मीटर से आगे दिखायी नहीं दे रहा था। इस मार्ग पर ट्रेनों की गति सौ किलो मीटर प्रतिघंटेे से घटाकर 60 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया गया। फाग डिवाइस से सिग्नल व स्टेशन आने की जानकारी पांच सौ मीटर पहले मिल जाती थी, लेकिन सिग्नल के पास ट्रेनों को रोकना पड़ता था, तभी चालक को सिग्नल दिखायी देता था। इसी कारण से फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन को सिग्नल के बाद जाकर रोका। रेल प्रशासन ने इसेे चालक की चूक मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है।इसके अलावा मंडल के अन्य रेल मार्ग पर कोहरे के कारण चालक को सौ मीटर दूर तक दिखायी दे रहा था।

इसलिए इस मार्ग की ट्रेनों की गति सौ किलो मीटर से घटाकर 80 किलो मीटर प्रतिघंटा कर दिया गया था। कोहरे का असर सोमवार सुबह छह बजे तक रहा। कोहरा हटने के बाद ट्रेनें निर्धारित गति से चलना शुरू हो गई। कोहरे के कारण रात में श्रमजीवी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, समेत कई ट्रेनें मुरादाबाद एक घंटे देरी से पहुंची। एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि रात में घना कोहरा था, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। सुरक्षित ट्रेनों के संचालन के लिए गति कम कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.