Move to Jagran APP

कोहरे के बीच बूंदाबांदी के भी आसार Moradabad News

मौसम में बदलाव होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोहरा रहने के पूरे आसार हैं। हालांकि इसके बाद बदली छाएगी और 19 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार भी बन रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 08:14 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 08:14 AM (IST)
कोहरे के बीच बूंदाबांदी के भी आसार Moradabad News
कोहरे के बीच बूंदाबांदी के भी आसार Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। काफी दिनों से सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। कोहरे ने दोबारा दस्तक दी है और बदली भी छा गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक निसार अहमद ने बताया कि 19 फरवरी तक बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले करीब 15 दिनों से गुनगुनी धूप खिल रही थी। लेकिन, शनिवार रात से मौसम अचानक से बदल गया। जिस कारण रविवार को सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दस बजे के बाद मौसम साफ जरूर हुआ लेकिन, दिन भर बदली जैसे आसार रहे और धूप में गर्माहट भी कम रही। हालांकि, इस कारण तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी का कहना है कि मौसम बदलाव के संकेत दे रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.0डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 26.5डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

19 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोहरा रहने के पूरे आसार हैं। हालांकि, इसके बाद बदली छाएगी और 19 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार भी बन रहे हैं।

आगामी दिनों में कुछ ऐसा रहेगा तापमान

तारीख न्यून. तापमान अधि.तापमान

17 फरवरी         10                     28

18 फरवरी         10                     27

19 फरवरी         11                     27

20 फरवरी         12                     28 

21 फरवरी         12                     27

22 फरवरी         12                     26 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.