पेट ठीक रखने के लिए करें नौका संचालन आसन, लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान
Nauka sanchalan asan नौका संचालन आसन कम से कम 10 बार करना चाहिए। इसके बाद नाव चलाने के ढंग को उलट दीजिये जैसे कि अब आप विपरीत दिशा में जा रहे हों। इसे भी 10 बार करना है। ये आसन सर्वाइकल स्लिप डिस्क और हृदय रोगियों को नहीं करना है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Nauka sanchalan asan। ज्यादातर बीमारियां पेट की वजह से होती है। पेट की मांसपेशियों को ठीक रखना है तो आपको नौका संचालन आसन करना है। योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि नौका संचालन आसन से पेट की मांसपेशियां मजबूत हो जाएंगी और पेट की ज्यादातर समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस आसन से पेट के अंदर की मालिश भी हो जाती है। ये आसन मोटापा कम करने मेें भी मददगार साबित होगा। इस आसन को ऐसे करें। सबसे पहले पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। पैरों को एक साथ रखते हुए नाव चलाने की तरह शरीर को आगे पीछे झुकाइये। जितना संभव हो सके उतना आगे-पीछे झुकाते हुए एक घेरे का आकार बनाते जाइये। कम से कम 10 बार इस आसन को करना है। इसके बाद नाव चलाने के ढंग को उलट दीजिये। जैसे कि अब आप विपरीत दिशा में जा रहे हों। इसे भी 10 बार करना है। ये आसन सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और हृदय रोगियों को नहीं करना है। उन्होंने अगर इस आसन को करने का प्रयास किया तो हालत बिगड़ सकती है। नियमित ये आसन करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही मोटापा कम करने में भी कारगर साबित होगी। इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर लें। कोरोना काल में गुनगुने पानी का सेवन भी करें। गुनगुना पानी पीने से पेट की कई तरह की दिक्कतें भी दूर होंगी। योग प्रशिक्षक से सलाह लेते रहें। नियमित अभ्यास करते रहें, कुछ दिन करके छोड़ देने पर इस आसन का ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा।