Move to Jagran APP

Lockdown:मत हो परेशान, जनपद में राशन का पर्याप्त भंडार, कहीं पर भी नहीं है कमी Amroha news

डीएम ने व्यापारियों की बैठक लेकर जानी स्टॉक की स्थिति। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवियों के कार्य को भी सराहा है। साथ ही उनसे सोशल डिस्टेङ्क्षसग बनाए रखने को कहा है। सभी को सामान निर्धारि

By Ravi SinghEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 05:00 PM (IST)
Lockdown:मत हो परेशान, जनपद में राशन का पर्याप्त भंडार, कहीं पर भी नहीं है कमी Amroha news
Lockdown:मत हो परेशान, जनपद में राशन का पर्याप्त भंडार, कहीं पर भी नहीं है कमी Amroha news

अमरोहा,जेएनएन। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ बैठक की। उनसे आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। सभी व्यापारियों ने पर्याप्त स्टॉक बताया। इस पर डीएम ने सभी को हिदायत दी कि ओवर रेट बिल्कुल न वसूले जाएं। अगर किसी सामग्री की कमी होती है तो उनको तत्काल बताया जाए ताकि, समय रहते उसको पूरा किया जा सके। अगर कोई जरूरतमंद परिवार है और उसको भोजन नहीं मिल पा रहा है तो इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर पर बेहिचक दे सकता है। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।

loksabha election banner

घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटा प्रशासन

कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर व्यापारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी जगह आटा, चावल, दाल व सब्जियां भरपूर मात्रा में हैं। इनकी सप्लाई जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाए, इसके लिए सभी व्यापारी प्रशासन का सहयोग करें। कहीं पुलिस अगर रोकती है तो उसके बारे में भी बताएं। आवश्यक खाद्य सामग्री वाले वाहनों को हालांकि पुलिस नहीं रोकेगी। उसको पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। शहर की गली-गली और घर-घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।

निर्धारित रेट पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं व्यापारी

व्यापारियों से शहर की फीडबैक लेने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें ओवर रेङ्क्षटग की मिल रही हैं। इसलिए प्रत्येक व्यापारी का कर्तव्य है कि वह लोगों को निर्धारित रेट लिस्ट के हिसाब से ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए क्योंकि यह कठिन दौर है। इससे निपटने के लिए सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। कोई परिवार भूखा नहीं रहना चाहिए। इस तरह की व्यवस्था हमें करनी है। अगर किसी को राशन नहीं मिल रहा और कोई भूखा है तो उसके बारे में कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के नंबर 05922252288 पर जानकारी दे सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.