मुरादाबाद में अब तक आक्सीजन प्लांट चालू न होने पर डीएम हुए नाराज, जानिये स्वास्थ्य विभाग से क्या कहा
Moradabad DM got angry over not being able to start oxygen plant कोरोना अस्पताल एल टू के लिए आक्सीजन प्लांट पहुंचने जाने के बाद भी स्थान का चयन नहीं किए जाने को लेकर जिलाधिकारी एसके सिंह स्वास्थ्य अधिकारियों को आड़े हाथ लिया।
मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad DM got angry over not being able to start oxygen plant : कोरोना अस्पताल एल टू के लिए आक्सीजन प्लांट पहुंचने जाने के बाद भी स्थान का चयन नहीं किए जाने को लेकर जिलाधिकारी एसके सिंह स्वास्थ्य अधिकारियों को आड़े हाथ लिया और स्थल का निरीक्षण कर प्लेटफार्म बनाने को आदेश दिया है। दैनिक जागरण के बुधवार के अंक में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आक्सीजन प्लांट लगाने में देरी, प्रकाशित हुआ था। खबर प्रकाशित होेने के बाद जिलाधिकारी एसके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्द्धन बुधवार दोपहर में जिला अस्पताल परिसर में बनने कोरोना अस्पताल एल टू का निरीक्षण करने पहुंचे।
सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पांच सौ लीटर प्रति मिनट आक्सीजन प्लांट का उपकरण चार दिन पहले पहुंच गया है। इसके स्थापित करने के लिए अभी तक प्लेटफार्म कहा बनाया जाएगा, स्थान का चयन नहीं किया गया था। जिलाधिकारी ने इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। जिलाधिकारी के सामने ही एल टू अस्पताल के पीछे बने धोबी घाट के पास आक्सीजन प्लांट लगाने का स्थान चयन किया गया। प्लांट स्थापित होने के बाद अस्पताल को आक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन कहां डाला जाएगा, इसके बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि दस दिन में प्लेटफार्म तैयार कर आक्सीजन प्लांट स्थापित करने चालू करने का आदेश दिया है। इसके बाद जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट वाला आक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए प्लेटफार्म तैयार हो चुका है, लेकिन एजेंसी ने आक्सीजन प्लांट लगाने को उपकरण की आपूर्ति नहीं किया है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि आक्सीजन प्लांट का उपकरण की आपूर्ति करने वाले एजेंसी से वार्ता करने और उपकरण मंगाकर प्लांट लगाने को कहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग उपस्थित थे।