Move to Jagran APP

जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता की कुर्सी खिसकना तय, याचिका खारिज

मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह की कुर्सी खिसकना लगभग तय माना जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 09:46 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 09:46 AM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता की कुर्सी खिसकना तय, याचिका खारिज
जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता की कुर्सी खिसकना तय, याचिका खारिज

मुरादाबाद : जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह की कुर्सी खिसकना लगभग तय माना जा रहा है। उनके खिलाफ दाखिल किया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायती राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा से जुड़ा है जिसके लिए छह सितंबर को मतदान कराया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव के रोक ले लिए शलिता द्वारा हाइकोर्ट में दाखिल की गई याचिका खारिज हो गई है।

loksabha election banner

शलिता के खिलाफ ये दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया गया है। इससे पहले जुलाई 2017 में उनके खिलाफ प्रस्ताव दाखिल कर 18 जिला पंचायत सदस्यों ने उनके कायरें पर असहमति जताई थी। विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया था। मौजूदा प्रस्ताव 20 से अधिक सदस्यों ने दाखिल किया है। जिसपर छह सितंबर को बैठक और मतदान कराया जाएगा।

खेमे में लौट आएं सपाई

सियासत में मौकापरस्ती ही सबसे बड़ी शतरंज की चाल मानी जाती है। सदस्यों ने भी यही किया। विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर आठ-दस सपाई भाजपा के पाले में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि यह सभी शलिता के खिलाफ मतदान करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्रियों ने अब इन्हें वापस बुलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर सपाई जिपं सदस्यों ने बताया कि पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेताओं का फोन आया था।

समर्थकों की आस्तीन चढ़ीं

कुर्सी खिसकेगी या नहीं ये तो समय ही बताएगा, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पक्ष ने भी आस्तीनें चढ़ा ली हैं। वह प्रस्ताव दाखिल करने वाले सत्ता पक्ष से दो.दो हाथ करने को तैयार है।

सासद सर्वेश की अहम भूमिका

बीते साल आए अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में सासद सर्वेश कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही थी। फिलवक्त दाखिल किया गया प्रस्ताव पंचायती राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

आज पहुंचेगे सदस्य

अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कर भूमिगत हुए सदस्य बुधवार को पहुंचेगे। उनके ठहराने के स्थान को गोपनीय रखा गया है। जिला पंचायत सदस्य बब्बू लम्बरदार ने बताया कि 20 से अधिक सदस्य एक साथ हैं जो शलिता के खिलाफ मतदान करने के लिए सहमत हैं।

बूथों पर मजबूती बनेगी जीत का आधार

सरस्वती शिशु मंदिर बनवटा गंज में मंगलवार को भाजपा महानगर के छह मंडलों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी डॉ, अर्चना पाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। बूथ अध्यक्ष मतदाता प्रमुख अपनी लिस्टों को पूरा कर लें। बूथों को मजबूत करना ही हमारी जीत का आधार बनेगा। हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह मतदान के दिन मतदाता की मदद करे। कोई बिना वोट डाले वापस नहीं लौटना चाहिए। फर्जी वोटों को कटवाएं। घर जाकर पन्ना प्रमुख को पन्ने का सत्यापन करना है। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और बूथ प्रभारी घर जाकर लिस्ट का सत्यापन करेंगे। ऐसे युवकों की सूची बना लें जो एक जुलाई 2019 को 18 वर्ष के हो रहे हैं। उनके भी वोट बनवाने हैं।

महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बूथों पर अब तक के कायरें की जानकारी देते हुए बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ की कमेटी छह सितंबर तक पूरी करके मंडल अध्यक्ष के पास जमा कर दें। 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाना है। नत्थू राम कश्यप, राजीव गुप्ता, दिनकर गोयल, केपी सैनी, शम्मी भटनागर, अश्वनी शर्मा, सोनू शर्मा, मनीष सैनी, विशाल सिंह गोलू, प्रदीप गोस्वामी, कमल गुलाठी, अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक सैनी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.