रामपुर में बाइक टकराने पर विवाद, फायरिंंग में दो लोग घायल
Dispute on hitting the bike रामपुर में दो बाइकें टकराने के बाद उपजा विवाद फायरिंग तक जा पहुंचा। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर, जेएनएन।Dispute on hitting the bike। बाजार में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक ने अपने साथियों की मदद से खरीदारी को आए साले और बहनोई को घेर लिया। उन पर फायरिंग कर दी, इससे दोनों घायल हो गए।
घटना सोमवार रात मिलक कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां के आगापुर गांव निवासी होरीलाल के घर पर जन्मोत्सव का कार्यक्रम था। उनका पुत्र अजय कुमार अपने रुद्रपुर निवासी बहनोई संतोष कुमार के साथ सामान खरीदने के लिए बाइक से नगर आ रहा था। रात आठ बजे लोहा पट्टी के समीप हाईवे पर उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को मामूली चोटें आई। टक्कर हो जाने पर दोनों की बाइक सवार से नोकझोंक हो गई और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। बाइक सवार दोनों को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। साले बहनोई नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अपना उपचार कराया और सामान खरीदकर वापस जाने लगे। लौट रहे थे। वे हाईवे से बाइक लेकर लोहा पट्टी के समीप होकर गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर पहुंचे। तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर फायर करना शुरू कर दिया। फायर करने वालों में वह युवक भी शामिल था, जिससे उनकी बाइक टकराई थी। किसी तरह बाइक दौड़ाकर दोनों वहां से बच निकले और कोतवाली पहुंचे। फायरिंग में दोनों साले बहनोई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर
नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।