Move to Jagran APP

सभी वर्गो का विकास ही केंद्र और राज्य सरकार का मकसद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Moradabad News

भाजपा के इतिहास और नीतियों को लोगों के सामने रखा। मिलजुल कर काम करने की बात उन्होंने कही।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM (IST)
सभी वर्गो का विकास ही केंद्र और राज्य सरकार का मकसद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Moradabad News
सभी वर्गो का विकास ही केंद्र और राज्य सरकार का मकसद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पंचायत भवन पहुंचे। उन्होंने भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज के सभी वर्गों का विकास ही केंद और प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के विरोध पर कहा कि ऐसा कुछ नही हुआ है। कार्यकर्ताओ ने अपनी बात रखी है जिसे सुना गया है। कही विरोध नही हुआ। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि इसकी जानकारी नही है। जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इससे पहले भाजपा पदाधिकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के सामने ही उलझ पड़े थे। ऐसे में स्थिति काफी असहज हो गई थी।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.