Move to Jagran APP

महिला के वैवाहिक जीवन को कर दिया तबाह, पति ने साथ छोड़ा, खुद भी अपनाने से इन्‍कार

एक व्‍यक्ति ने शादीशुदा महिला की जिंदगी तबाह कर दी। अवैध संबंध का शक हुआ तो पति ने साथ छोड़ दिया। अब आरोपित ने भी साथ रखने से इन्‍कार कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 12:31 PM (IST)
महिला के वैवाहिक जीवन को कर दिया तबाह, पति ने साथ छोड़ा, खुद भी अपनाने से इन्‍कार
महिला के वैवाहिक जीवन को कर दिया तबाह, पति ने साथ छोड़ा, खुद भी अपनाने से इन्‍कार

मुरादाबाद । विवाहित महिला की जिंदगी तबाह करने का आरोपित बीते आठ वर्षों से बेखौफ घूम रहा है। पीडि़ता ने कई बार तहरीर देकर सिविल लाइन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की वेदना अनसुनी कर दी। ऐसे में एसएसपी की चौखट पर पहुंच कर पीडि़ता ने इंसाफ मांगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता के मुताबिक वर्ष 2012 में वह जिस मकान में सपरिवार निवास करती थी, उसके सामने एक व्यक्ति मकान का निर्माण कार्य करने लगा। महिला पर उसकी नजर गड़ गई। वह बहाने बनाकर महिला के घर जाने लगा। 16 मार्च 2012 को महिला घर में अकेले थी। मौका पाकर आरोपित घर में जा घुसा। इसके बाद आरोपित ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को बदनाम करने की धमकी देते चुप रहने को कहा। इसके बाद आरोपित ने कई महिला को ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। वह एक बेटी की मां बन गई। कुछ दिन बाद महिला के पति को संदेह हुआ। पति ने बेटी का डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट विपरीत मिली। पति ने महिला को तलाक दे दिया। बेघर महिला ने आरोपित से साथ रखने को कहा। कुछ वर्षों तक महिला को गुमराह करने के बाद आरोपित ने पीडि़ता से मुंह फेर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.