Move to Jagran APP

Depty CM in Amroha: उप मुख्यमंत्री ने कहा- 60 साल तक देश पर राज करने वाले, छह साल वाले मोदी पर सवाल खड़े कर रहे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे हेलीकाप्टर से अमरोहा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरा। यहां डिप्टी सीएम ने जनसभा को संबोधित किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:33 PM (IST)
Depty CM in Amroha: उप मुख्यमंत्री ने कहा- 60 साल तक देश पर राज करने वाले, छह साल वाले मोदी पर सवाल खड़े कर रहे
अमरोहा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

अमरोहा, जेएनएन। Live Depty CM in Amroha : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के मार्ग में कोई बाधा नहींं आने दी जाएगी। तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की राजनीति करने वालाें को जवाब देना होगा। बोले- कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश को बर्बाद किया है। 60 साल तक देश पर राज करने वाले छह साल में मोदी पर सवाल खड़ा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, विकास कर रहा है। योगी सरकार ने तीन साल में कोई कमी नहीं छोड़ी, प्रदेश को पूरी तरह से बदल दिया। सपा और बसपा 15 साल का हिसाब दें। अमरोहा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों पर मां गंगा आर्शीवाद है। क्रिकेटर व पूर्व खेल मंत्री स्व. चेतन चौहान को याद करते हुए कहा कि जो धरती पर आया है उसे एक दिन जाना है। चेतन जी भी हम सबको असमय छोड़कर चले गए। उन्होंने उपचुनाव में जीत के लिए अमरोहा की जनता से आर्शीवाद मांगा। वह नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संंबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भारत माता की जय... और जय श्री राम के नारे लगवाए। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उपमुख्यमंत्री खुश हुए। 

loksabha election banner

विपक्षी दल राष्ट्रवाद, विकासवाद और किसानवाद के विरोधी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल राष्ट्रवाद, विकासवाद और किसानवाद के विरोधी है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटवाई, राम मंदिर की स्थापना करवाई। अब विरोधी सोच रहे हैं कि यदि मोदी रहा तो उनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। कोई नानी के घर चला जाएगा तो कोई दूसरी जगह। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता यही है कि विकास तेज गति से हो, लेकिन विपक्षी दल चाहते हैं कि विकास न हो। 

कांग्रेस और सपा ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की तो कांग्रेस और सपा ने इस पर भी सवाल उठा रहे थे। कल पाकिस्तान के मंत्री कुबूल कर चुके हैं कि पुलवामा हमला दुश्मन देश ने कराया था। उस समय 56 इंच वाले ने ईंट का जबाव पत्थर से दिया था। अब चीन फड़फड़ा रहा है, मगर मोदी के नेतृत्व में चीन सीमा पर भारतीय जवान शान से तिरंगा फहरा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव काे रहें सतर्क

उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में आए लोगों से काेरोना से बचकर रहने की अपील की। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।  

हेलीकाप्टर से फिरोजाबाद हुए रवाना 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे हेलीकाप्टर से अमरोहा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरा। यहां डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। एक घंटा रुकने के बाद वह फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।

इन दिनों नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव अपने शबाब पर है। सभी दल मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा सबसे आगे है। बड़े नेताओं की जनसभा व जनसंपर्क कराए जा रहे हैं। बीती 24 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा के गांव पपसरा में आए थे तथा यहां भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में गांव रझौहा में जनसभा को संबोधित किया था। इस क्रम में अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (आज) दोबारा अमरोहा पहुंच थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.