Move to Jagran APP

UP assembly by-election 2020 : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे अमरोहा, जनसभा को करेंगे संबोधित

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दूसरी बार फिर से अमरोहा पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:47 AM (IST)
UP assembly by-election 2020 : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे अमरोहा, जनसभा को करेंगे संबोधित
उप्र विधानसभा उपचुनाव : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 को पहुंचेंगे अमरोहा, जनसभा को करेंगे संबोधित

अमरोहा, जेएनएन। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दूसरी बार फिर से अमरोहा पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है।

loksabha election banner

इन दिनों नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव अपने शबाब पर है। सभी दल मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा सबसे आगे है। बड़े नेताओं की जनसभा व जनसंपर्क कराए जा रहे हैं। बीती 24 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा के गांव पपसरा में आए थे तथा यहां भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में गांव रझौहा में जनसभा को संबोधित किया था। इस क्रम में अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (आज) दोबारा अमरोहा पहुंच रहे हैं। उनके आगमन का सरकारी कार्यक्रम आ गया है। शुक्रवार को 11:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरेगा। यहां पर डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। एक घंटा रुकने के बाद वह फिरोजाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने बताया कि डिप्टी सीएम शुक्रवार को एक घंटा जिले में रहेंगे। उधर, जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली हैं। हेलीपैड तैयार करा दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.