Move to Jagran APP

अमरोहा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कहा-कृषि सुधार विधेयक से परेशान हैं दलाल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अमरोहा पहुंचे। 44 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उप चुनाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री का आगमन अहम माना जा रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 01:44 PM (IST)
अमरोहा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कहा-कृषि सुधार विधेयक से परेशान हैं दलाल
अमरोहा में आयोजन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

अमरोहा। : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कृषि सुधार विधेयक से दलालों व बिचौलियों को परेशानी हो रही है। सरकार का केंद्र बिंदु गरीब, किसान व नोजवान हैं। हम भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत चाहते हैं। जिन्होंने 60 साल तक देश की तरफ ध्यान नहीं दिया अब वह भी आगे आकर बोल रहे हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा पहुंचे थे। यहां गांव पपसरा स्थित बैंकट हाल में उन्होंने सबसे पहले जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपए की लागत वाले 44 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अमरोहा हसनपुर मार्ग का नामकरण दिवंगत केबिनेट मंत्री चेतन चौहान के नाम पर किया। साथ ही होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र मुरादाबाद का नाम भी उनके नाम पर रखा। उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाई। कहा कि कोरोना काल में सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। हमारा ध्यान सिर्फ भ्र्ष्टाचार, गुंडागर्दी, भूमाफिया राज खत्म कर कानून व्यवस्था दुरुस्त करना है। कहा कि वर्तमान में कृषि सुधार विधेयक को लेकर देश भर में हल्ला मचा हुआ है। परंतु हल्ला मचाने वाले वह लोग हैं जिन्होंने 60 साल तक किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया। दलालों व बिचौलियों को इससे तकलीफ हो रही है। किसानों को इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। भाजपा भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत चाहती है। पहली सरकारों में लोगों को एक रुपए में से 15 पैसे का लाभ मिलता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री ने सीधे खातों में राहत भेजने का काम किया है। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। तीन साल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने विकास के नाम पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। ताकि विकास की गति जारी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.