Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दातों को सुरक्षित रखने के लिए हर तीन माह में बदलें ब्रश, सुबह-रात जरूर करें दांतों की सफाई

    By Tarun ParasharEdited By: Samanvay Pandey
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 05:54 PM (IST)

    How to Protect Teeth भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। थकान की वजह से रात में खाना खाया और बिना दांत साफ किए साेने की आदत दांत बेकार कर रही है।

    Hero Image
    How to Protect Teeth : मैदा और जंकफूड को खाने से परहेज करें।

    How to Protect Teeth : भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। थकान की वजह से रात में खाना खाया और बिना दांत साफ किए साेने की आदत दांत बेकार कर रही है। दैनिक जागरण कार्यालय में हुए हेलो डाक्टर में आए दंत रोग विशेषज्ञ डा. अमित तीर्थ ने बताया कि दांतों की सुबह और रात को सफाई कई परेशानियों को दूर रखेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही मैदा और जंकफूड को खाने से परहेज करें। इसके साथ ही पेट साफ रखने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और मुंह में छाले आदि की परेशानी भी नहीं होगी। इसलिए दांतों की सफाई प्राथमिकता के साथ करें।

    दांतों की सुरक्षा के लिए क्या करें

    • सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें
    • दांतों में चिपकने वाली मिठाई, चाकलेट न खाएं
    • हर तीन माह में ब्रश बदलें
    • हर तीन माह में चिकित्सक से दांतों का परीक्षण कराएं
    • मैदे का सेवन नहीं के बराबर करें।
    • मैदे का कोई पदार्थ खाने से पहले सलाद खा लें
    • पेट खराब होने का असर मुंह में छालों या किसी और दिक्कत के तौर पर दिखता है
    • पेट साफ रहने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

    प्रश्न : मेरे मुंह के नीचे वाले जबड़े में दर्द है।

    उत्तर : आपकी मसूड़े की समस्या है। दांतों में पायरिया की वजह से यह दिक्कत होती है। आपको अपने दांतों की सफाई करनी चाहिए। इसके साथ ही एक बाद दंत रोग विशेषज्ञ को दिखा लें।

    प्रश्न : मेरे मुंह में छाले निकल रहे हैं। इस वजह से मिर्च का कुछ खा नहीं पा रहा हूं।

    उत्तर : आपका पेट खराब होने की वजह से मुंह में छाले निकल रहे हैं। सबसे पहले तो आप अपना पेट ठीक रखना है। इसके साथ ही आपको दंत रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

    प्रश्न : मेरी दाड़ में दर्द हो रहा है। कई दिन से परेशानी हो रही है।

    उत्तर : दाड़ में कीड़ा लगने की वजह से कई बार इस तरह का दर्द हो जाता है। आपको दंत रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। दाड़ देखने के बाद वह तय करेंगे कि किस वजह से दर्द हो रहा है।

    प्रश्न : मेरा मुंंह हर समय नमकीन रहता है। मीठे में भी नमकीनपन लग रहा है।

    उत्तर : आपको सबसे पहले थाइराइड की जांच कराएं। तभी पता लगेगा किस वजह से आपको यह परेशानी हो रही है।

    प्रश्न : मेरे बेटे के मुंह में छाले हो रहे हैं।

    उत्तर : बर्गर की ब्रेड आंतों में चिपकने की वजह से आंतों में परेशानी होने लगती है। इसलिए जंकफूड बंद करा दें। उसका असर जबान पर दिखाई देता है। आप सबसे पहले चिकित्सक को दिखाएं।

    प्रश्न : मैंने ऊपर वाली दाड़ में मसाला भरवाया था। अब परेशानी हो रही है।

    उत्तर : कई बार इस तरह की समस्या मसूड़ों में मसाला जमने की वजह से होती है। उस मसाले को हटवाकर आपको राहत मिल जाएगी। मसूड़ों पर लगने की वजह से दर्द की समस्या हो रही होगी।

    प्रश्न : नीचे के दांतों में ठंडा-गर्म लग रहा है।

    उत्तर : आपके दांतों में कीड़ा लगने की वजह से यह दिक्कत हो रही है। दांतों का एक्सरे कराने के बाद उसकी सफाई करानी पड़ेगी। इसके बाद आपके दांतों को ठंडा-गर्म लगने की समस्या दूर हो जाएगी।

    प्रश्न : मेरी बेटी के दूध के दांतों के ऊपर दांत निकल रहे हैं। तकलीफ हो रही है।

    उत्तर : दांतों को चेक करके दूध के दांत हटाने पड़ेंगे। दांतों में तार लगाने के बाद इस तरह की समस्या दूर हो जाएगी। आपको दंत रोग विशेषज्ञ को दिखाना पड़ेगा।

    प्रश्न : मेरी बेटी सात साल की है। उसके दांत में दर्द रहता है।

    उत्तर : आपको बेटी के दांतों की सफाई करानी पड़ेगी। दांतों में कीड़ा लगने की वजह से दर्द हो रहा है। इसके साथ ही दो टाइम ब्रश कराएं। इससे दांतों में खराबी नहीं होगी।