विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी ट्रैफिक अलर्ट: बरेली, रामपुर और मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले सावधान! हाईवे हुआ जीरो ट्रैफिक, देखें नया रूट

Published: Fri, 14 Aug 2026 06:43 PM (GMT+05:30)

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर तक जीरो ट्रैफिक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. भारी वाहनों को शुक्रवार से ही कर दिया गया था डायवर्ट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार के चलते बढ़ी कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे को रविवार दोपहर दो बजे से जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार से दिल्ली रोड हाईवे पर भारी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

रविवार से हाईवे के दोनों लेन पर केवल कांवड़ियां और उनके वाहन चलेंगे। मुरादाबाद से ही होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के कांवड़ियां भी गुरजते हैं। कांवड़ियों का जल लेकर लौटना शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से ही दिल्ली रोड हाईवे और कांठ रोड से हैवी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

रविवार को दिल्ली रोड हाईवे से ब्रजघाट की ओर से आने वाले कांवड़ियों की भी संख्या बढ़ जाएगी। इसी लिए रविवार 16 अगस्त दोपहर दो बजे से दिल्ली रोड हाईवे पर जीरो ट्रैफिक किया जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार 17 अगस्त दोपहर तक प्रभावी रहेगा। कांठ रोड पर पहले से ही डायवर्जन लागू है।

यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था

  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक भारी वाहन बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जाएंगे। इसी रास्ते वापस भी जाएंगे।
  • बरेली और रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहबाद, बिलारी, सिरसरी, चौधरी सराय, गवां से नूरपुर तिराहा से बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर जाएंगे। ये वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर भी अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • बरेली, रामपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन हाईवे के एक लेन से चल सकेंगे। इसके अलावा ये वाहन मुरादाबाद से कुंदरकी, बिलारी, सिरसी, संभल से नरौरा, डिलाई बुलंदशहर होते हुए हापुड़, दिल्ली, गाजियाबाद जाएंगे। इसके अलावा ये वाहन मुरादाबाद हाईवे पर चंदौसी कट से गागन तिराहा अंडरपास, मैनाठेर रोड, सिरसी, चंदौसी चौराहा, संज्ञल गवा होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे का भी उपयोग कर सकेंगे।
  • मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले भारी वाहन गागन तिराहा, मैनाठेर, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहन भी इसी मार्ग से भेजे जाएंगे। ये सभी वाहन संभल के गवा रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर सकेंगे।
  • दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जाएंगे। ये वाहन हापुड़ के सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेस वे पकड़ भी अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें शाहबाद, बिलारी, कुन्दरकी होते हुए आजादनगर अस्थाई बस अड्डे तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी। मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और रामपुर की ओर जाने-जाने वाली बसें भी आजादनगर अस्थाई बस स्टैंड से ही चलेंगी।
  • मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, उत्तराखंड के जसपुर, अफजलगढ़, धामपुर, बिजनौर होते हुए आगे जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे। रोडवेज और प्राइवेट बसें भी इसी रूट से चलेंगी।
  • मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित टीएमयू कट से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर इनका संचालन भी ठाकुरद्वार, जसपुर, अजफलगढ़ के रास्ते कराया जाएगा।
  • बिजनौर और हरिद्वार से रामपुर बरेली की ओर जाने वाले हल्के वाहन कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटर कॉलेज कट से धारकनगला, भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा से होकर जाएंगे।
  • मुरादाबाद से छजलैट, कांठ, धामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें कटघर क्षेत्र के प्रेमवंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे बने अस्थाई बस स्टैंड से संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें- 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?