Move to Jagran APP

वर्चुअल प्रदर्शनी में खूब हुई दीपावली की खरीदारी

कोरोना संक्रमण ने खरीदारी करने का तरीका भी बदल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:05 AM (IST)
वर्चुअल प्रदर्शनी में खूब हुई दीपावली की खरीदारी
वर्चुअल प्रदर्शनी में खूब हुई दीपावली की खरीदारी

जासं, मुरादाबाद: कोरोना संक्रमण ने खरीदारी करने का तरीका भी बदल दिया है। सोशल मीडिया के जरिये महिलाएं दीपावली की खरीदारी कर रहीं हैं। सोमवार को यस वूमेन वंडर क्लब की ओर से वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें करवाचौथ की खरीदारी से लेकर दीपावली की सजावट तक का सामान उचित दाम में महिलाओं ने बेचा। सभी ने एक से बढ़कर एक घरों में तैयार किए हुए उत्पाद की जानकारी दी। ये भी बताया गया कि इसमें किस स्तर का फैब्रिक और सामान लगाया गया है। प्रदर्शनी में शहर के साथ ही दूसरे राज्यों की भी महिलाओं ने खरीदारी की। इसमें आकृति, रितिका जैन, प्रिया महाजन, नमिता महाजन, पूजा अरोरा, प्रियवंदा गोयल, सोनिया अग्रवाल, पल्लवी सोनी और सेव ग‌र्ल्स ट्रस्ट ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। संयोजन रीना मल्होत्रा, तान्या भाटिया, सोनल अग्रवाल, अनु ढल और रितिका विज ने किया। क्लब अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और वाइस चेयरपर्सन रुपाली अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संरक्षण मीतू खन्ना और भारती सोनी का रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.