बेटी बोली-पिता करते हैं छेड़खानी, कई महिलाओं से हैंं नाजायज संबंध
पिता और पुत्री के रिश्ते भी अपनी मर्यादा खोते जा रहे रहे हैं। आए दिन सामने आ रहींं घटनाएं रिश्तों पर सवाल खड़े कर रहीं हैं। मुरादाबाद की एक बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद। बेटी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग में चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता के कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं।
थाना सिविल लाइंस के गौतमनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा में रहकर कोचिंग करती है। उसके पिता लोक निर्माण विभाग में चालक के पद पर तैनात हैं। लॉकडाउन की वजह से घर आई थी। 28 जुलाई की रात को अपने कमरे में सो रही थी। उसकी मां अक्सर बीमार रहती है। रात करीब दो बजे पिता उसके कमरे में आ गए। उन्होंने उसे दबोचकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। मां ने उसे बमुश्किल पिता की चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपित ने उसकी मां की पिटाई भी कर दी। पिटाई करते आरोपित फर्श पर गिर पड़ीं। 28 सितंबर को आरोपित उसे फिर से वहीं हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। समाज में मान मर्यादा की वजह से वह चुप रही। एसओ महिला थाना निधि चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मकान के बंटवारे की बात सामने आई है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।