रामपुर में बेटी के प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी ग्रामीण की हत्या
मुरादाबाद : रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई हत्या का पर्दाफा
मुरादाबाद : रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बेटी का प्रेमी निकला। उसने अपने दोस्तों की मदद से प्रेमिका के पिता की हत्या की थी। उनके प्यार में रोड़ा बना हुआ था मृतक मृतक उनके प्यार में रोड़ा बना हुआ था। इसके लिए प्रेमी ने उसे रास्ते से हटा दिया। मृतक 46 वर्षीय था। वह लिंटर पर सरिया बाधने का काम करता था। रविवार रात वह घर से किसी काम से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर खेत में मिली थी। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी। मुखबिरों की मदद से पुलिस पहुंची हत्यारों तक पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने किसी से रंजिश होने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी। मुखबिरों की मदद ली। जानकारी में आया कि घटना की रात मृतक आगापुर में शराब की दुकान पर मौजूद था। वहा गाव के कुछ युवक भी शराब पी रहे थे। युवकों का उसके साथ झगड़ा हुआ। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। एक युवक को बुधवार को बाईपास पर जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार दबोच लिया। मृतक को हो गई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक 26 वर्षीय दीपक है। युवक के मृतक की पुत्री से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। घटना की रात युवक अपने दोस्तों के साथ गाव में हट्टी पर शराब पी रहा था। वहा मृतक भी पहले से बैठा शराब पी रहा था। मृतक की उनसे कहासुनी हो गई। ज्यादा नशा होने पर युवक और उसके दोस्त ग्रामीण को कब्रिस्तान के रास्ते से ले गए और परम के खेत में ले जाकर उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। फरार साथियों की तलाश में जुटी अब पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फरार साथियों में रोमित, विपिन, मुन्ना अली और मुन्ना दिन्नू हैं। उनकी तलाश की जा रही है।