मुरादाबाद जेएनएन। Coronavirus Second Round News: कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यह वायरस रोजाना ही लोगों की जान ले रहा है। अब फिर चार लोगों का इस महामारी से निधन हो गया। कोरोना से जान गंवाने वालों में राजद्वारा स्थित प्रणय मेडिकल स्टोर संचालक प्रसून गुप्ता भी शामिल हैं। उनका बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन से दवा विक्रेताओं में शोक है। राजद्वारा में ही सेंट्रल बैंक की गली निवासी 55 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी का निधन हो गया। वह बरेली के अस्पताल में भर्ती थे। माया देवी धर्मशाला न्यास एवं ब्राह्मण परिवार मिलन के कोषाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य ज्वालानगर निवासी चेतन स्वरूप का भी कोरोना बीमारी से निधन हो गया। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र में लेखाकार मंसूब हसन खां का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे। वर्तमान में मुरादाबाद रहते थे। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब 224 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें 172 आरटीपीसीआर, 34 एंटीजन, प्राइवेट लैब में 16 और ट्रूनेट मशीन की जांच में दो लोग पाजिटिव पाए गए हैं। 130 पुराने मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 978 हो गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी आवास का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है। सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शहर के एक निजी चिकित्सक और जिला अस्पताल के चिकित्सक को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। पुलिस लाइन में आठ संक्रमित मिले हैं। शाहबाद ब्लाक, बैंक आफ बड़ौदा की मसवासी
शाखा, मोदी कालोनी आदि में भी संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 18 संक्रमित बकैनिया भाट गांव में मिले हैं। सीआरपीएफ में भी 10 लोगों को रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
पुलिस अधिकारियों के घरों तक पहुंचा कारोना
रामपुर : कोरोना संक्रमण अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके परिवार को भी अपनी चपेट में ले रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह और उनके बेटे की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है तो अब सीओ सिटी की पत्नी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पुलिस लाइन में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें पुलिस कर्मियों के स्वजन भी शामिल हैं।
डिग्री कालेज के प्रोफेसर के निधन से शोक
जासं, रामपुर : रजा डिग्री कालेज के अर्थ शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर राम किशोर सागर का भी बुधवार को निधन हो गया। वह केमरी के रहने वाले थे। उन्हें तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात स्वजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन जांच कराई जो निगेटिव आई। बुधवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। स्वजन बरेली ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत कोरोना से होने की अभी कोई पुष्टि नहीं है। उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है।








न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a