Move to Jagran APP

दूसरी लहर के डेल्टा प्लस से भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रम‍ित, प‍िछले साल ये थी ज‍िले की स्थित‍ि

Moradabad corona latest update मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि होने से खलबली मच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लिपिक को दो दिन से बुखार और खांसी की शिकायत होने पर जांच कराई गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 11:42 AM (IST)
दूसरी लहर के डेल्टा प्लस से भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रम‍ित, प‍िछले साल ये थी ज‍िले की स्थित‍ि
जिले में एक्टिव हुए 181 कोरोना संक्रमित, मची खलबली।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार दूसरी लहर के डेल्टा प्लस से भी तेज है। नए साल के प्रथम सप्ताह के चार दिन में 149 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से खलबली मच गई है। जबकि दिसंबर 2021 में 32 लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति गंभीरता की ओर बढ़ रही है। इसके बाद भी हम सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। न तो शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है, और न ही मास्‍क का प्रयोग क‍िया जा रहा है। 

loksabha election banner

मंगलवार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। एक दिन में 84 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। अब जिले में 181 कोरोना एक्टिव केस हो चुके हैं। 

जनवरी 2022

तारीख,                        संक्रमित,

04 जनवरी,                    84,

03 जनवरी,                    37,

02 जनवरी,                   18,

01 जनवरी,                   10,

जनवरी 2021

तारीख,                 संक्रमित,

04 जनवरी,             04,

03 जनवरी,             07,

02 जनवरी,            14,

01 जनवरी,           08,

दिसंबर 2020

तारीख,                संक्रमित

02 दिसंबर,            15,

04 दिसंबर,            09,

05 दिसंबर,           10,

06 दिसंबर,             11,

13 दिसंबर,            10,

14 दिसंबर,             28,

 2021 में कोरोना संक्रमण की स्थिति

माह,               संक्रमित,

जनवरी,             196,

फरवरी,              60,

मार्च,               313,

अप्रैल,            16101,

मई,              10368,

जून,                130,

जुलाई,             16,

अगस्त,             08,

सितंबर,             01,

नवंबर,              00,

दिसंबर,               32,

सीएमओ कार्यालय का बाबू भी संक्रमित : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि होने से खलबली मच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लिपिक को दो दिन से बुखार और खांसी की शिकायत होने पर जांच कराई गई थी। मंगलवार को कार्यालय में एंटीजन टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। उन्हें फौरन ही होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। बता दें कि 31 दिसंबर 2021 को सीएमओ सभागार में हुए कार्यक्रम लिपिक द्वारा ही लंच बाक्स तैयार कराए गए थे। इससे कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.