Move to Jagran APP

कहीं दुकानें रहीं बंद तो कहीं रोक दी ट्रेन

कांग्रेस के भारत बंद के दौरान मंडल में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:33 PM (IST)
कहीं दुकानें रहीं बंद तो कहीं रोक दी ट्रेन
कहीं दुकानें रहीं बंद तो कहीं रोक दी ट्रेन

मुरादाबाद : कांग्रेस के भारत बंद के दौरान मंडल में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे। कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

loksabha election banner

संभल : काग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर संभल में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद करा दीं। कोतवाली के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी खींचकर जताया विरोध

मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध का अलग तरीका अपनाया। शहर के गुरहट्टी चौराहे पर बैलगाड़ी खींचकर विरोध जताया। दुकानदारों ने गिराए शटर

जिधर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता गुजरे दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। आलम ये थे कि दुकानदार विरोध की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें डर था कि कहीं प्रदर्शन उग्र न हो जाएं। काठगोदाम ट्रेन रोक दी

मुरादाबाद में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काठगोदाम ट्रेन रोका रखा। इससे यात्रियों का खासा परेशान होना पड़ा। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हुई तो यात्रियों को राहत मिली।

रामपुर में एडीजी ने लिया जायजा

भारत बंद के मद्देनजर रामपुर रेलवे स्टेशन पर एडीजी प्रेम प्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

सम्भल में रहा मिलाजुला असर

कांग्रेस के भारत बंद का असर सम्भल में मिलाजुला रहा। सम्भल शहर में कांग्रेसियों ने बाजारों में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। इसके बाद शंकर कालेज चौराहे पर अर्धनग्न होकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को वापस लिए जाने की मांग उठाई। वहीं सपाइयों ने विधायक ¨पकी यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में सपाइयों ने अपर जिलाधिकारी के निकट बाइक फूंकी। वहीं बहजोई में घोड़ा तांगा में बाइक रखकर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। चंदौसी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने बाजार बंद कराया। सपाइयों ने तहसील में धरना दिया। गुन्नौर में कांग्रसे व सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.