Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस Moradabad News

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था सहित सभी मामलों में पूरी तरह से फ्लाफ साबित हुई है। जनता को अब इसका अहसास हो चुका है।

By Edited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 02:06 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 02:40 PM (IST)
भाजपा की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस Moradabad News
भाजपा की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज करने को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। अगर जल्द प्रदेश अध्यक्ष को जमानत नहीं मिलती है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है तो पार्टी आंदोलन की राह पर चलेगी। यह बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने महानगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लोगों को उनके घर तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे थे, यह कौन सा अपराध है। जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज है, उसमें जमानत मिल जानी चाहिए लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस महाअभियान चलाएगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश की योगी सरकार की दमनकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। प्रदेश में लाखों लोगों तक राशन पहुंचाने के साथ ही दस लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार के दमन के आगे झुकेंगे नहीं, बल्कि और सेवा कार्य करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ठीक से सरकार नहीं चला पा रही है। अर्थव्यवस्था सहित अन्य मोर्चों पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फ्लाफ है। इस अवसर पर असद मौलाई, असलम खुर्शीद और अनुभव मेहरोत्रा मौजूद रहे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.