Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष को लखनऊ बुलाया, मुरादाबाद की सियासत पर होगा मंथन

Priyanka called Congress District President of Moradabad कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 11 सितंबर को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद को लखनऊ तलब किया है। वह मुरादाबाद की सभी छह विधानसभा सीटों का गणित समझकर आगे फैसला लेंगी। जिलाध्यक्ष ने इसके लिए होमवर्क करना शुरू कर दिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 07:23 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष को लखनऊ बुलाया, मुरादाबाद की सियासत पर होगा मंथन
जिलाध्यक्ष ने कोर कमेटी के साथ शुरू किया होमवर्क

मुरादाबाद, जेएनएन। Priyanka called Congress District President of Moradabad : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 11 सितंबर को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद को लखनऊ तलब किया है। वह लखनऊ में मुरादाबाद की सभी छह विधानसभा सीटों का गणित समझकर आगे फैसला लेंगी। जिलाध्यक्ष ने इसके लिए कोर कमेटी के साथ होमवर्क करना शुरू कर दिया है। प्रियंका वाड्रा के पास उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए वह यूपी में सक्रिय हैं। गुरुवार को वह लखनऊ में हैं। 10 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से बात करेंगी।

loksabha election banner

इसके बाद 11 को जिलाध्यक्षों से उनकी आमने सामने बात होगी। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद को 11 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यालय लखनऊ बुलाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिले की छह विधानसभा सीटों पर विस्तृत अभिलेखीय जानकारी के साथ इस बैठक में आने को कहा है। इसके बाद से ही जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने पार्टी नेता के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए जातिगत, क्षेत्रीय व संभावित नामों का विवरण अपनी कोर कमेटी के सहयोग से इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

विधानसभा वार वोटरों का डाटा जुटाया जा रहा है। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में कितने फीसद वोट मिले। किस विधानसभा में कांग्रेस की क्या स्थिति थी। इसका डाटा भी जुटा लिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी प्रियंका वाड्रा जानकारी ले सकती हैं। इसलिए सभी विधानसभाओं के संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भी लेकर जाना है।

आज कार्यकारिणी की बैठक में सड़कों के गड्ढों का उठेगा मुद्दा : नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को दोपहर दो बजे से होगी। बैठक में पिछले कार्यों की पुष्टि तो होगी ही। इसके अलावा निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्य मुद्दा रहेगा। टेंडर में रेट टू रेट डालने के मामले को लेकर भी उठाया जाएगा। शहर में सड़कों के गड्ढों को लेकर भी जनता की नाराजगी से परेशान कार्यकारिणी की सदस्य उठाएंगे। कोई ऐसी सड़क नहीं जिसमें गड़्ढा नहीं।

टैक्स पर भी चर्चा होगी। नगर निगम का टैक्स का लक्ष्य करीब 39 करोड़ है, जिसके सापेक्ष नगर निगम अब तक 18 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है। कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जाएगी। कोरोना काल में व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहने के चलते एक निश्चित तिथि तक जमा करने पर कुछ छूट भी दी जा सकती है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में जनता से जुड़े सभी मुद्दो पर चर्चा होगी। इसके अलावा पिछली कार्यकारिणी की पुष्टि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.