Move to Jagran APP

हाईकमान से छुट्टी लेकर मुरादाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चल दिए तीर्थ यात्रा पर

कांग्रेस संगठन में अनुशासन को बड़ा महत्व दिया जाता है। लेकिन गुटबाजी की वजह से पार्टी दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। मुरादाबाद में भी कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं जो एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 04:47 PM (IST)
हाईकमान से छुट्टी लेकर मुरादाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चल दिए तीर्थ यात्रा पर
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की तो 100 लोग भी इकट्ठा नहीं हो पाए।

मुरादाबाद, जेएनएन। हाईकमान से छुट्टी लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर रवाना हो गए। उनके स्थान पर जिला उपाध्यक्ष इफ्तिखार कुरैशी जिलाध्यक्ष का कामकाज देख रहे हैं। बुधवार को उन्हीं की अगुवाई में कांग्रेसियों ने आंदोलन किया।

loksabha election banner

कांग्रेस संगठन में अनुशासन को बड़ा महत्व दिया जाता है। लेकिन, गुटबाजी की वजह से पार्टी दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। मुरादाबाद में भी कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं जो एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के आंदोलन में भीड़ जुटाना मुश्किल हो जाती है। पिछले दिनों किसानों के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की तो 100 लोग भी इकट्ठा नहीं हो पाए। मुरादाबाद में हमेशा से कांग्रेस मजबूत रही है। यहां लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को ठीकठाक वोट मिले थे। इसलिए पार्टी हाईकमान इस जिले को लेकर बेहद गंभीर बना रहता है। बिना हाईकमान की इजाजत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जिला छोड़ने के आदेश नहीं है। इन दिनों कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर है। वह प्रदेश कांग्रेस हाईकमान से छुट्टी लेकर यात्रा पर निकले हैं, उनके स्थान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन को चार्ज दिया है। वह इस वक्त जिले की कमान संभाले हुए हैं। जिले में कोई भी आंदोलन होता है तो वह उसकी अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौट रहे हैं। इसके बाद किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.