Move to Jagran APP

सम्‍भल में बेरोजगारी की शवयात्रा निकालने पर कांग्रेसी और भाजपाई भिड़े, 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Congress and BJP workers clash कांग्रेस जिलाध्यक्ष व भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई। हंगामे की वजह से अपरातफरी मची रही।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 07:29 PM (IST)
सम्‍भल में बेरोजगारी की शवयात्रा निकालने पर कांग्रेसी और भाजपाई भिड़े, 10 के खिलाफ रिपोर्ट
सम्‍भल में बेरोजगारी की शवयात्रा निकालने पर कांग्रेसी और भाजपाई भिड़े, 10 के खिलाफ रिपोर्ट

सम्‍भल, जेएनएन। Congress and BJP workers clash । चन्दौसी में युवाओं को रोजगार न मिलने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को फव्वारा चौक से बेरोजगारी शवयात्रा निकालनी शुरू की। इस बात की जानकारी भाजपाइयों को लगी तो कुछ भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच में आकर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद पुलिस कांग्रेसियों को कोतवाली ले आई। धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कांग्रेसियों ने पालिकाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

गुरुवार को जहां भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मना रहे थे। वही कांग्रेसी बेरोजगारी के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। चन्दौसी कांग्रेसी फव्वारा चौक पर एकत्र थे तो भाजपा का कार्यक्रम कुछ ही दूरी पर आजाद रोड स्थित एक पैलेस में चल रहा था। कांग्रेसी बेरोजगारी की शव यात्रा लेकर चले तो पुलिस ने उन्हें चर्च पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद कांग्रेसी वापस चले आए। इसी बीच किसी ने भाजपाइयों को सूचना दे दी कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक रहे हैं। जानकारी होने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकरे और भाजपा नेता डॉ. अमित वार्ष्णेय कांग्रेसियों के पास पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। गाली गलौज होने लगी। इस जानकारी पर सीओ अशोक कुमार समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकरे के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस किसी तरह कांग्रेसियों को हिरासत में कर कोतवाली ले आई। भाजपाइयों ने फव्वारा चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, नगराध्यक्ष मुनेश कुमार, हिलाल अख्तर, जिलाध्यक्ष महिलासभा कल्पना सिंह, मुहम्मद आसिम, संतोष गिरी, अक्षय कुमार, मोबीन अहमद, मनोज कुमार, संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि बाद में सभी कांग्रेसियों को कोतवाली से पुलिस ने भेज दिया।

कुछ आगे निकल जाते कांग्रेसी तो हो सकता था बड़ा बवाल 

कांग्रेसी फव्वारा चौक धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो यहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर भाजपा का कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर तमाम भाजपाई मौजूद थे। पुलिस ने हालात को देखते हुए कांग्रेसियों को चर्च पर ही रोक लिया। अगर कांग्रेसी कुछ और आगे निकल जाते तो बड़ा बवाल हो सकता था।

अगर सीओ न पहुंचते तो होती मारपीट

जब फव्वारा चौक पर भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच विवाद होने की जानकारी राज्यमंत्री गुलाब देवी को लगी तो उन्होंने तत्काल सीओ अशोक कुमार को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंच गए और भाजपाइयों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गाड़ी को पुलिस ने कोतवाली में रोका

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की गाड़ी पर हूटर लगे हुए थे। जब पुलिस ने हूटर देखा तो उनसे कागज मांगे। कागज न दिखाने पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष की गाड़ी को कोतवाली में ही रोक लिया। पहले सीओ ने कहा कि गाड़ी के हूटर उतार दो और ले जाओ, लेकिन बाद में गाड़ी को कोतवाली से नहीं जाने दिया।

हम लोग कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे। कांग्रेसी गाली गलौज कर रहे थे। जब भाजपा नेता डॉ. अमित वार्ष्णेय ने गाली गलौज का विरोध किया तो वह डंडा लेकर हमारे के साथ भिड़ गए। पुलिस ने मामला शांत किया। हमने मारपीट नहीं की।

राजकुमार ठाकरे, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा

पूरी तरह से प्रशासन सत्ता के दबाव में आकर हमारे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जबकि भाजपा के लोगों ने हमारे कार्यक्रम में आकर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। प्रशासन वहां पर खड़ा होकर देखता रहा। मैंने भी तहरीर दी है अब देखना होगा कि प्रशासन उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

मारपीट नहीं हुई है। भाजपाइयों और कांग्रेसियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अशोक कुमार, सीओ चन्दौसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.