Move to Jagran APP

सम्भल जिले में डेढ़ वर्ष में 85 महिलाएं बनीं हवस का शिकार Sambhal News

पिछले 18 माह में जिले में 85 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह खुलासा आरटीआई के तहत पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी में हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:38 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 11:28 AM (IST)
सम्भल जिले में डेढ़ वर्ष में 85 महिलाएं बनीं हवस का शिकार Sambhal News
सम्भल जिले में डेढ़ वर्ष में 85 महिलाएं बनीं हवस का शिकार Sambhal News

अंकित गोस्वामी, सम्भल : जिले में इन दिनों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन हैवान महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे है। महिलाओं की सुरक्षा में लगी पुलिस भी वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। यह खुलासा आरटीआई के तहत पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी में हुआ है। पिछले 18 माह में जिले में 85 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। सबसे असुरक्षित महिलाएं नखासा क्षेत्र में है। यहां 27 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रही है। एंटी रोमियो टीम को भी महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। बावजूद इसके महिलाओं की आबरू सम्भल जिले में सुरक्षित नहीं है। हैवान आए दिन महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। आरटीआई से मिली सूचना में पता चला कि सम्भल जनपद में जनवरी 2018 से जून 2019 तक 85 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं नखासा थाने क्षेत्र में हुई। इस क्षेत्र में 27 महिलाओं की इज्जत तार-तार की गई। वहीं दूसरे स्थान पर रजपुरा में 13 व तीसरे स्थान पर गुन्नौर में 11 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है।

loksabha election banner

पुलिस लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए काम कर रही है : यमुना प्रसाद

सम्भल केपुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में आरेापितों को जेल भेजा गया है। पुलिस लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए काम कर रही है। एंटी रोमियो टीम भी चेकिंग कर कार्रवाई कर रही है। 

जनवरी 2018 से जून 2019 तक के आकड़े (थाना और दुष्कर्म के मामले) :

सम्भल- 05, नखासा-27, हयातनगर-01, असमोली-10, चन्दौसी-01, बहजोई-06, बनियाठेर-03, कुढ़फत्तेगढ़ -01, धनारी-07,रजपुरा -13, गुन्नौर-11


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.