Move to Jagran APP

CM Yogi ने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बनाई नई योजना, अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर कराएंगे विकास

Rampur Officials Adopt Schools मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान की रैली में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नई योजना बनाई थी। जिसमें अधिकारियों से स्कूल गोद लेकर उनका विकास करने के निर्देश दिए थे। इस पर रामपुर जनपद में काम शुरू हो गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Jul 2022 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2022 08:43 AM (IST)
CM Yogi ने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बनाई नई योजना, अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर कराएंगे विकास
Officials Adopt Schools : स्कूल चलो रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे स्कूल गोद लेने के निर्देश

जागरण संवाददाता, रामपुर। CM Yogi New Plan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान की रैली में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नई योजना बनाई थी। जिसमें अधिकारियों से स्कूल गोद लेकर उनका विकास करने के निर्देश दिए थे। इस पर रामपुर जनपद में काम शुरू हो गया है। जिले के अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 148 स्कूलों को गोद लिया है। अब ये अधिकारी गोद लिए स्कूलों में सुधार कराएंगे।

loksabha election banner

शासन स्तर से स्कूलों के सुधार को कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है। योगी सरकार परिषदीय स्कूलों की दशा और शैक्षिक स्तर सुधारने पर काफी ध्यान दे रही हैं। इसी उदेश्य से अन्य योजनाओं के साथ कायाकल्प अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे स्कूलों में सुधार हो सके। आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। शैक्षिक वातावरण भी बेहतर बन सके। इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए अप्रैल माह में स्कूल चलाे अभियान में स्कूलों को गोद लेने पर भी जाेर दिया गया था।

इसी क्रम में जिले में संचालित 1600 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में से 148 स्कूलों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा गोद लिया गया है। इनमें सर्वाधिक 29-29 विद्यालय मिलक और शाहबाद विकास खंड क्षेत्र के हैं, जबकि सबसे कम रामपुर शहर के नगरीय क्षेत्र के 12 स्कूल शामिल हैं।

इनके अलावा स्वार विकास खंड क्षेत्र के 27, सैदनगर व चमरौआ के 16-16 और बिलासपुर के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि जनपद के 148 स्कूलों को जिला अधिकारी समेत अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गोद लिया है। इससे स्कूलों का संचालन बेहतर होने के साथ शैक्षिक वातावरण में और सुधार हो सकेगा।

अधिकारियों के द्वारा गोद लिए स्कूलों का विवरणः रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने सैदनगर ब्लाक के गांव रुद्र का मझरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने प्राथमिक विद्यालय कोयला, उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीना ने - प्राथमिक विद्यालय सतूने संग,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरापुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन - प्राथमिक विद्यालय नरपतनगर-दो, नगर मजिस्ट्रेट - कम्पोजिट विद्यालय सईद नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय आदर्श सराय गेट घोसियान, प्रचार्य-उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकड़ी स्कूल गोद लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.