पिता के निधन पर सीएम योगी ने मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के परिवार को ढांढस बंधाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद प्रदेश के पंचायतीराज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के घर पहुंचे। सीएम योगी उनके पिता करन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पंचायतीराज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पिता करन सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर और ढांढस बंधाया। परिवार के छोटे बच्चे से लेकर परिवार के हर सदस्य से बात की। मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे वायुयान से राज्यमंत्री के पैतृक गांव महेंद्री सिंकदरपुर में घर के पास बने हेलीपैड पर उतरे। राज्यमंत्री के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश खन्ना, विभाग प्रचारक नागेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे।