Move to Jagran APP

Moradabad weather Update: तीन दिन तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Moradabad weather Update वहीं आज रात में भी बादल छाए रहेंगे। शाम को धुंध छाने की संभावना है। रात को न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं भी चलेंगी। वहीं रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवाएं भी चलेंगी।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 09:20 AM (IST)
Moradabad weather Update: तीन दिन तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
Moradabad weather Update: शुक्रवार रात हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad weather Update:  शुक्रवार रात हुई बारिश से जिले का मौसम खुशगवार हो गया। न्‍यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस होने से उमस से राहत मिली है। आसमान में बा‍दल छाए हुए हैं। आज दिन में बारिश की संभावना बनी हुई है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

loksabha election banner

वहीं आज रात में भी बादल छाए रहेंगे। शाम को धुंध छाने की संभावना है। रात को न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं भी चलेंगी। वहीं रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवाएं भी चलेंगी। वहीं रविवार देर रात देर रात गरज-चमक के साथ आंधी पानी की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्‍यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और रात में बारिश भी हो सकती है लेकिन, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी और बारिश की भी संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्‍यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.