Move to Jagran APP

CM in Amroha: अमरोहा के रझौहा गांव में आज पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा के गांव रझौहा पहुंचेंगे। यहां पांच हजार लोगों को मंच से संबोधित करेंगे। इसके लिए शारीरिक दूरी नियम का खास ध्यान रखा जाएगा। सभा स्थल पर पांच हजार कुर्सी शारीरिक दूरी नियम के तहत डाली गई हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:59 AM (IST)
CM in Amroha: अमरोहा के रझौहा गांव में आज पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
अमरोहा के रझौहा गांव में आज पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

अमरोहा, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा के गांव रझौहा पहुंचेंगे। यहां पांच हजार लोगों को मंच से संबोधित करेंगे। इसके लिए शारीरिक दूरी नियम का खास ध्यान रखा जाएगा। सभा स्थल पर पांच हजार कुर्सी शारीरिक दूरी नियम के तहत डाली गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एएसपी, सीओ समेत एक हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। आइजी रमित शर्मा व एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

loksabha election banner

नौगावां सादात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गांव रझौहा पहुंच रहे हैं। अतरासी हसनपुर रोड पर स्थित इस गांव में मुख्यमंत्री के आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कोविड-19 के चलते जिला प्रशासन शारीरिक दूरी नियम का खास ध्यान रख रहा है। मुख्यमंत्री की जनसभा में शारीरिक दूरी नियम का खास पालन होगा। जनसभा स्थल पर मंच तैयार किया गया है। जहां पर पांच हजार कुर्सी डाली गई हैं। सभी कुर्सी शारीरिक दूरी नियम के मुताबिक डाली गई हैं।

हेलीपेड व सेफ हाउस भी तैयार

मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपेड व सेफ हाउस भी तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी डॉ. विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंंह, तीन सीओ समेत एक हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। बुधवार को आइजी रमित शर्मा व एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डेढ़ बजे रझौहा पहुंच जाएंगे। एक घंटा रुकने के दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर शारीरिक दूरी नियम के तहत पांच हजार कुर्सी डाली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.