Move to Jagran APP

उप्र लोकसेवा आयोग 2017 की परीक्षा में छाया मुरादाबाद मंडल Moradabad News

मुरादाबाद के गौरव विश्नोई लेखपाल की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर रामपुर के जसीम ने भी हासिल की सफलता

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:55 PM (IST)
उप्र लोकसेवा आयोग 2017 की परीक्षा में छाया मुरादाबाद मंडल  Moradabad News
उप्र लोकसेवा आयोग 2017 की परीक्षा में छाया मुरादाबाद मंडल Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। पीसीएस परीक्षा 2017 के परिणाम आते ही मुरादाबाद का नाम प्रदेश स्तर पर छा गया। लेखपाल की बेटी निधि डोडवाल ने परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है, लड़कियों में टॉप करने वालों में वह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट में शहर के ही गौरव विश्नोई ने दसवीं रैंक हासिल की है। रामपुर से चयन जसीम खान का पहले जज और पीसीएस अफसर में भी का चयन हुआ है। उनके घरों में जश्न का माहौल है, बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।

prime article banner

पहले जज और पीसीएस अफसर में भी जसीम खान का चयन

रामपुर के धमोरा निवासी जसीम खान के सितारे बुलंदी पर हैं। उन्होंने पहले पीसीएस जे की परीक्षा पास की। अब पीसीएस में भी उन्होंने सफलता प्राप्त कर ली है। उनका चयन असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामपुर के सेंट पॉल स्कूल से प्राप्त की थी। यहां से हाईस्कूल करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की डिग्री लेने के बाद उन्होंने पीसीएस जे की परीक्षा की तैयार शुरू कर दी। पीसीएस जे में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त की। उधर, दूसरी सफलता मिलने पर उनके घर पर खुशी का माहौल है। वह एक सप्ताह बाद जज की ट्रेङ्क्षनग के लिए जाएंगे।

लेखपाल की बेटी ने पांचवां स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया 

निधि डोडवाल मूलरूप से छजलैट ब्लाक के खलीलपुर अमरू की रहने वाली है। उनके पिता नृपेन्द्र सिंह कांठ तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। तीन भाई बहनों में निधि सबसे बड़ी हैं। मां सर्वेश सिंह गृहणी हैं। छोटे भाई शुभम भगवा वाहिनी के प्रांत अध्यक्ष हैं, बहन सुरभि डीएलएड कर रही हैं। वर्तमान में परिवार नवीन नगर में मानसरोवर स्कूल के पास रह रहा है।

गौरव विश्नोई मूलरूप से बिजनौर के आनंदीपुर के रहने वाले

गौरव विश्नोई मूलरूप से बिजनौर के आनंदीपुर के रहने वाले हैं। वर्तमान में परिवार मुरादाबाद के आशियाना फेज-2 में रह रहा है। गौरव के पिता डॉ. वीके विश्नोई छजलैट के पैगंबरपुर जीआइसी कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से मार्च में सेवानिवृत्त हुए हैं। मां स्नेहलता विश्नोई गृहणी हैं। गौरव की पत्नी डॉ. प्रियंका विश्नोई कोठीवाल डेंटल कॉलेज में ऑरेल पैथालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.