चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल कैद की सजा, कोर्ट ने साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
Check Bounce Case चेक बाउंस के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अमरोहा जनपद नौगांवा सादात निवासी मुहम्मद फैजान कोर्ट में वाद दाखिल किया था।
मुरादाबाद, जेएनएन। Check Bounce Case : चेक बाउंस के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अमरोहा जनपद नौगांवा सादात निवासी मुहम्मद फैजान कोर्ट में वाद दाखिल किया था। अतिरिक्त न्यायधीश एनआइ कोर्ट में चल रही थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके मुहल्ला निवासी मुहम्मद ज़ाहिद से दोस्ती थी। ज़ाहिद ने किसी काम के लिए मुहम्मद फैजान से आठ लाख 80 हजार रुपये लिए थे। पैसे लेने के लिए दौरान उसने कहा था कि उसे दो माह के लिए उधार पैसे चाहिए।
समय पूरा होने के बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो वह बहानेबाजी करने लगा। दबाव बनाने पर उसने छह और आठ अगस्त 2020 को ज़ाहिद ने आठ लाख अस्सी हजार रुपये के दो चेक दिए थे। 20 अगस्त 2020 को दोनों चेक बाउंस हो गए। इस बात की सूचना जब पीड़ित ने आरोपित ज़ाहिद को दी तो वह वाद-विवाद करने लगा। इसके साथ पैसे वापस करने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़ित अतिरिक्त न्यायाधीश एनआइ एक्ट की वाद दाखिल किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद ज़ाहिद को मामले में दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर नौ लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने जुर्माने की धनराशि से दस हजार रुपये राज्य सरकार के कोष में जमा करने के आदेश दिए।
बाइक की टक्कर में दो होमगार्ड घायल : छजलैट थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर अहतमतपुर निवासी ननुआ और उसका भतीजा राजेंद्र सिंह होमगार्ड हैं। दोनों मुरादाबाद में तैनात हैं। बुधवार दोपहर बाइक में सवार होकर गांव लौट रहे थे। तभी शेरूवा धर्मपुर चौराहे के करीब तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे राजेंद्र और पीछे बैठे ननुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने टक्कर मारने वाले दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।