पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जासं, मुरादाबाद : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के अनुसार उसका विवाह मई 2018 में आरोपित के साथ हुआ। शादी के बाद से पति, जेठ और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि आठ माह पूर्व आरोपितों ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे मायके में छोड़ दिए। शिकायत पर एसएसपी ने मामले को नारी उत्थान केंद्र भेजा था लेकिन, वहां आरोपितों से कोई समझौता नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएचओ सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।