Move to Jagran APP

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का अभियान, कई जगह से लिए नमूने

बुधवार की सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर ढक्का पहुंची। यहां नमकीन बनाने वाली मोनू नमकीन निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 12:47 PM (IST)
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का अभियान, कई जगह से लिए नमूने
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का अभियान, कई जगह से लिए नमूने
मुरादाबाद। होली का त्योहार नजदीक हैं, लिहाजा देहात से लेकर शहर तक मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। इसकी भनक लगते ही खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया। कई टीमें लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी विभाग ने अभियान चलाया।

बुधवार की सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर ढक्का पहुंची। यहां नमकीन बनाने वाली मोनू नमकीन निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से नमकीन बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल, नमकीन और बेसन आदि के नमूने लिए। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेहत खराब करने वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

loksabha election banner

मिलावटखोरों में अफरातफरी

विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान के दौरान मिलावटखोरों में अफरातफरी मची रही। कई तो अपनी दुकान बंदकर चुपचाप खिसक लिए। विभाग ऐसे लोगों पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.